जमशेदपुर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में 13 मौतें, 538 मिले नए मरीज, जाने ताजा हाल

झारखंड के जमशेदपुर में कोरोना बेकाबू हो चला है। मौत का आंकडा भी बढता ही जा रहा है। एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई। आठ का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) तीन का एमजीएम व दो का इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:38 AM (IST)
जमशेदपुर में कोरोना ब्लास्ट, एक दिन में 13 मौतें, 538 मिले नए मरीज, जाने ताजा हाल
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों के साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को कुल 13 लोगों की मौत हुई। इसमें सात महिला व छह पुरुष शामिल हैं। आठ का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), तीन का एमजीएम व दो का इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था।

मृतकों में सीतारामडेरा निवासी महिला (58), पारडीह निवासी पुरुष (72), मानगो निवासी महिला (72), सोनारी निवासी पुरुष (63), धतकीडीह निवासी महिला (72), मानगो निवासी महिला (38), मानगो निवासी पुरुष (75), कदमा निवासी महिला (48), बागबेड़ा निवासी पुरुष (43), बारीडीह निवासी पुरुष (67), मानगो निवासी महिला (68) व दो अज्ञात है। इसमें एक महिला (66) व दूसरा पुरुष (67) शामिल हैं। दोनों का इलाज मर्सी अस्पताल में चल रहा था। जिले में अभी तक कुल 424 लोगों की मौत हो चुकी है।

पांच हजार से अधिक लोगों की हुई जांच

पूर्वी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को कुल पांच हजार 706 लोगों की जांच हुई। इसमें 538 पॉजिटिव मिले। इसमें टेल्को, मानगो, कदमा, सोनारी क्षेत्र के अधिक मरीज हैं। जिले में बीते साल 31 अगस्त को सर्वाधिक 630 मरीज मिले हैं। इधर, चार हजार 451 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार तक आने की संभावना है। जिले में अभी तक 23 हजार 31 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

171 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल 171 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 19 हजार 742 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

किस क्षेत्र में कितने मिले पॉजिटिव

क्षेत्र पॉजिटिव

टेल्को : 67

मानगो : 58

साकची : 55

कदमा : 53

सोनारी : 31

सिदगोड़ा : 25

परसुडीह : 17

बागबेड़ा : 16

गोलमुरी : 12

जुगसलाई : 10

चाकुलिया : 09

बिष्टुपुर : 07

सुंदरनगर : 07

बर्मामाइंस : 07

गोविंदपुर : 03

घाटशिला : 03

पोटका : 03

जादुगोड़ा : 02

सीतारामडेरा : 02

बहरागोड़ा : 01

डुमरिया : 01

मुसाबनी : 01

पांच हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में पांच हजार 330 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, 849 लोगों को दूसरी डोज दी गई। जिले में अभी तक कुल एक लाख 73 हजार 599 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली है। जबकि 25 हजार 377 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

chat bot
आपका साथी