नई नीति शिक्षा को कर देगी बर्बाद : एआइडीएसओ

आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेट्स आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर महानगर कमेटी सचिव खुशबू कुमारी के नेतृत्व में मानगो नगर कमेटी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:15 PM (IST)
नई नीति शिक्षा को कर देगी बर्बाद : एआइडीएसओ
नई नीति शिक्षा को कर देगी बर्बाद : एआइडीएसओ

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : आल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेट्स आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) की ओर से गुरुवार को जमशेदपुर महानगर कमेटी सचिव खुशबू कुमारी के नेतृत्व में मानगो नगर कमेटी का गठन किया गया। आजाद नगर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान एक परिचर्चा करते हुए खुशबू ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा को पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।

खुशबू ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के व्यापारीकरण को बढ़ावा देगी। स्कूली शिक्षा को आंगनबाड़ी के हवाले करना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षा के द्वारा मानव निर्माण चरित्र, निर्माण करने के बजाए वोकेशनल एजुकेशन के नाम पर मशीनों का निर्माण किया जाएगा। विदेशी यूनिवर्सिटी खोलने देने के नाम पर शिक्षा में भी एफडीआइ लागू किया जा रहा है। एआइडीएसओ की ओर से नई शिक्षा नीति के खिलाफ अखिल भारतीय हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें करोड़ विद्यार्थियों का हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा और नई शिक्षा नीति को रद्द करने की मांग की जाएगी। इस दौरान जमशेदपुर उपाध्यक्ष रामदास मुर्मू तथा मेहबूब, अर्शलान, इशरत, सीरत, महताब, ना•ादि आदि मौजूद थे।

ये है मानगो-आजाद बस्ती कमेटी : अध्यक्ष-अहमद रजा, सचिव-महमूद रजा, कोषाध्यक्ष-आरिफ।

chat bot
आपका साथी