Kisan Andolan Support : हजारीबाग निकले जमशेदपुर से करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता, ट्रैक्टर रैली में होंगे शामिल

Congress Tractor Railly. कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने हजारीबाग में प्रदेश स्तरीय ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें शामिल होने के लिए जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले से करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 12:07 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 12:07 PM (IST)
Kisan Andolan Support : हजारीबाग निकले जमशेदपुर से करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ता, ट्रैक्टर रैली में होंगे शामिल
13 फरवरी को जमशेदपुर में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली थी।

जमशेदपुर, जासं। कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस ने हजारीबाग में प्रदेश स्तरीय ट्रैक्टर रैली सह किसान सम्मेलन का आयोजन किया है। इसमें शामिल होने के लिए शनिवार सुबह जमशेदपुर समेत पूर्वी सिंहभूम जिले से करीब एक हजार कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक हजारीबाग के लिए रवाना हुए हैं।

जिलाध्यक्ष बिजय खां ने बताया कि जमशेदपुर से सुबह 11 बजे तक करीब 30 कारें रवाना हो चुकी हैं, लगभग 20 गाड़ियां निकलने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का जिला व प्रखंड स्तर पर जो भी आंदोलन, धरना-प्रदर्शन अब तक चला है, उनमें शामिल लगभग सभी सक्रिय कार्यकर्ता हजारीबाग की रैली में शामिल होंगे। इससे पहले 13 फरवरी को जमशेदपुर में कांग्रेस ने विशाल पदयात्रा निकाली थी, जो करनडीह चौक से बिष्टुपुर गोलचक्कर पर समाप्त हुई थी। बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क में हुई जनसभा को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी संबोधित किया था।

रैली कई मायने में ऐतिहासिक होगीः बिजय

इस सभा में बन्ना गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ता समेत हर उस व्यक्ति से हजारीबाग की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने को आमंत्रित किया था, जो कृषि बिल के विरोध में है। खां ने बताया कि इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता, पर्यवेक्षक, प्रभारी समेत लगभग सभी बड़े नेता जमशेदपुर में आ चुके हैं। हरेक ने इसे किसान विरोधी बिल बताते हुए केंद्र सरकार पर तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग उठाई। हजारीबाग की रैली कई मायने में ऐतिहासिक होगी, ऐसी उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी