Jamshedpur, Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देने वाले डाक्टर के खिलाफ खडी हुई कांग्रेस, गिरफ्तार करने की मांग

Jamshedpur Jharkhand सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर के डाक्टर ओपी आनंद ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को अपशब्दों के साथ चुनौती दी थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई लेकिन कांग्रेस पार्टी डाक्टर के विरोध में आ गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 07:42 PM (IST)
Jamshedpur, Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को चुनौती देने वाले डाक्टर के खिलाफ खडी हुई कांग्रेस, गिरफ्तार करने की मांग
जमशेदपुर के विधायक व झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता। फाइल फोटो

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिला स्थित आदित्यपुर के डाक्टर ओपी आनंद ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को अपशब्दों के साथ चुनौती दी थी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया तो नहीं आई, लेकिन कांग्रेस पार्टी डाक्टर के विरोध में आ गई है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजय खां ने कहा कि शुक्रवार को मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देशानुसार जनता के द्वारा आपत्ति किए जाने पर आदित्यपुर के 111 सेव लाईफ नर्सिंग होम की जांच के लिए प्रभारी सिविल सर्जन सहित जांच दल पहुंची थी। इस जांच टीम पर बिफरते हुए नर्सिंग होम के संचालक डा. ओपी आनंद ने संस्कारहीनता एवं अशिष्टता का परिचय दिया। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं।

नर्सिंग होम के क्रियाकलापों की हो जांच

जिस सरकार को जनता ने चुना है, बन्ना गुप्ता उसी सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं। बन्ना गुप्ता (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार) को अपशब्दों की पराकाष्ठा को पार करने वाले संचालक के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए। जो व्यक्ति लोकतंत्र को गाली- गलौज के लहजे में अपने शब्दों को व्यक्त करें, वह व्यक्ति समाज के लिए हानिकारक होता है। इसके साथ ही 111 सेव लाईफ नर्सिंग होम के क्रियाकलापों की जांच होनी ही चाहिए। अब तक उक्त नर्सिंग होम में जितने लोग का इलाज हुआ है, उन परिवारों से भी पता लगा कर प्रशासन को न्याय दिलाना चाहिए।

आखिर सेवा देने वाला संचालक इतना घमंडी कैसे हो सकता है

बिजय खां ने कहा कि याद रखना चाहिए कि यह गठबंधन की सरकार है। कोई भी गलत करने की योजना को सफलीभूत नहीं कर सकता है। केंद्र सरकार द्वारा कम संसाधन दिए जाने के बावजूद  राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता दिन-रात मेहनत कर सवा तीन करोड़ जनता को महामारी से बचाने में लगे हुए हैं। इस हालात में हर हाल में अभद्रता करने वाले संचालक के विरू द्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाए।

chat bot
आपका साथी