कांग्रेस नेता टिकी मुखी ने सोनिया गांधी से की शिकायत

मुखी समाज विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता टिकी मुखी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत करते हुए पत्र लिखा है..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:30 AM (IST)
कांग्रेस नेता टिकी मुखी ने सोनिया गांधी से की शिकायत
कांग्रेस नेता टिकी मुखी ने सोनिया गांधी से की शिकायत

संवाद सूत्र, जादूगोड़ा : मुखी समाज विकास समिति के जिला उपाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता टिकी मुखी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत करते हुए पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि जामताड़ा विधायक हमेशा अखबार और टीवी न्यूज चैनलों के सुर्खियों में बने रहने के लिए अनर्गल बयान कांग्रेस पार्टी व मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ देते रहते हैं। हाल ही में जामताड़ा विधायक ने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि हेमंत सरकार की किरकिरी बन्ना गुप्ता के कारण ही हो रही है। इस तरह का अनर्गल बयानबाजी सुर्खियों में बने रहने के लिए जामताड़ा विधायक पूर्व में भी कई बार दे चुके है। जिससे पार्टी की छवि खराब होगी और पार्टी भी कमजोर होगा। सरकार की भी बदनामी होगी। विधायक बन्ना गुप्ता लगातार कोविड माहमारी में लोगों से मिलते रहे हैं। जरूरत पड़ी तो पीपीई किट पहन कर कोविड मरीजों से मिलने अस्पताल पहुचे और मरीजों का हाल जाना। सभी को वैक्सीन मिले, इसके लिए झारखंड सरकार व स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। कहा, यदि इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हस्तक्षेप नही करेंगी तो आने वाले दिनों में सभी का मन बढ़ेगा। कोई भी पार्टी के प्रोटोकॉल को नहीं मानेगा। आपसी तनातनी बनी रहेगी।

ग्रामीणों ने श्रमदान से बना डाली छोलागोड़ा से लेंजोबेड़ा तक सड़क : सड़क किसी भी गांव के लिए लाइफ लाइन से कम नहीं है। जिन गांव में बीमार लोगों को कंधे पर उठाकर मुख्य मार्ग तक लाना पड़े तो वहां पर इसका महत्व और भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों द्वारा सड़क को चलने लायक एवं सुगम बनाना किसी फौलादी हौसले से कम नहीं है।

मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत के सुदूरवर्ती गांव लेंजोबेड़ा के ग्रामीणों ने अपने बुलंद हौसले के बदौलत सड़क पर उखड़ कर जानलेवा बने पत्थरों को हटाकर सड़क को चलने लायक एवं सुगम बनाया। वर्षों पहले लेंजोबेड़ा तक कालीकरण सड़क का निर्माण किया गया था। कालीकरण उखड़ने से सड़क निर्माण में प्रयुक्त बड़े बड़े पत्थर निकल जाने से गांव के स्कूली बच्चों के साथ-साथ आम लोगों को साइकिल, बाइक से बाजार आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने बैठक कर छोलागोड़ा से लेकर लेंजोबेड़ा तक सड़क से नुकीले पत्थर को श्रमदान से हटाने का निर्णय लिया। ग्रामीण शुक्रवार से हीं इस कार्य को करने में जुट गए। शनिवार को मुसाबनी के जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू ने भी ग्रामीणों के साथ सड़क को सुगम बनाने में अपने टीम के साथ पसीना बहाया। इस श्रमदान में मुख्य रूप से फागू सोरेन, दीपक सिंह, सलखान मुर्मू, शंकर हेंब्रम, वर्षा मार्डी, कुना मार्डी, बालिया मार्डी, दसमत मार्डी, सिगराई मार्डी, जसाकन मार्डी, भोजाय सोरेन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी