इंटक नेता ओमप्रकाश लाल के निधन से मर्माहत हैं डा. अजय कुमार

इंटक के वरीय नेता व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश लाल के निधन से इंटक हीं नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी दुखी हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने ओपी लाल के निधन पर कहा कि उन्होंने मजदूर आंदोलन में एक अच्छी ज्योति दी।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 11:21 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 01:01 PM (IST)
इंटक नेता ओमप्रकाश लाल के निधन से मर्माहत हैं डा. अजय कुमार
इंटक नेता ओमप्रकाश लाल के निधन से मर्माहत हैं डा. अजय कुमार। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । इंटक के वरीय नेता व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश लाल के निधन से इंटक हीं नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी दुखी हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. अजय कुमार ने ओपी लाल के निधन पर कहा कि उन्होंने मजदूर आंदोलन में एक अच्छी ज्योति दी। उनके निधन से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ इंटक परिवार कांग्रेस परिवार काफी मर्माहत हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री ओपी लाल ने रांची के रिम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, उनके निधन से प्रदेश के मजदूर, कांग्रेस परिवार सहित मजदूर नेता दुखी हैं। ओमप्रकाश लाल राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के सचिव ,राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के उपाध्यक्ष ,झारखंड इंटक के उपाध्यक्ष, जेसीसी बीसीसीएल के सदस्य सहित नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट के लगातार चार बार अधिकृत सदस्य रहे थे।

उन्होंने पंडित बिंदेश्वरी दुबे और डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा के मंत्रिमंडल में राज्य के मंत्री के रूप में राज्य की जनता की सेवा की। स्व. राजेंद्र सिंह ने पंडित विंदेश्वरी दुबे के मुख्यमंत्री काल में बड़ा त्याग किया था और उन्होंने अपने प्रेमवश ओमप्रकाश लाल को कैबिनेट मंत्री बनाने के लिए पंडित बिंदेश्वरी दुबे से विनम्रता पूर्वक अपील की थी।राजेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश लाल को बड़े भाई के रूप में बराबर माना और उनकी हर स्थिति में संपूर्ण सहयोग इमानदारी से किया। उनके सम्मान का ख्याल रखा। विपरीत परिस्थिति में भी राजेंद्र सिंह ने ओमप्रकाश लाल को सम्मान देने का हर काम किया। डॉ अजय ने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें उनके परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति दे।

chat bot
आपका साथी