बंद के समर्थन कांग्रेस व झामुमो ने निकाली बाइक रैली

झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह मुसाबनी के जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एवं सहयोगी घटक दलों के नेताओं के साथ सोमवार को मोटर साइकिल रैली निकाल कर संपूर्ण भारत बंद का पूर्ण समर्थन दिया। मौके पर बाघराय मार्डी ने कहा किमोदी सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काला कानून का विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 06:30 AM (IST)
बंद के समर्थन कांग्रेस व झामुमो ने निकाली बाइक रैली
बंद के समर्थन कांग्रेस व झामुमो ने निकाली बाइक रैली

संसू, जादूगोड़ा : झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह मुसाबनी के जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी एवं सहयोगी घटक दलों के नेताओं के साथ सोमवार को मोटर साइकिल रैली निकाल कर संपूर्ण भारत बंद का पूर्ण समर्थन दिया। मौके पर बाघराय मार्डी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी काला कानून का विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान समर्थन में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सह जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में सहयोगी घटक दलों एवं सामाजिक संगठन के साथ जादूगोड़ा क्षेत्र के मुख्य सड़क में मोटरसाइकिल रैली निकालकर किया प्रदर्शन। मौके पर तिकी मुखी, रूपक मंडल आदि उपस्थित थे। गालूडीह में भारत बंद का आंशिक असर : किसान एकता मंच द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ सोमवार को किया गया भारत बंद का गालूडीह क्षेत्र में आंशिक असर रहा। करीब 11 बजे के बाद झामुमो जोनाल कमेटी के सदस्य एवं कांग्रेसी नेता राखोहरि महतो बाजार बंद कराया, हालांकि राजनीतिक दल के लोग जाते ही पुन: दुकानदार अपना प्रतिष्ठान खोल दिया। नारगा में लोगों ने एनएच 18 को किया जाम : भारत बंद का एमजीएम थाना क्षेत्र के नारगा में बंद का असर देखा गया। बंद के दौरान नारगा में एनएच 18 में बैरिकेडिंग लगा सड़क के बीच टायर जलाकर आगजनी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर विरोध जताया। आगजनी के कारण एनएच के दोनों तरफ वाहन का लम्बी कतार लग गई। इस दौरान पुलिस नदारद थे। विपक्षी दलों ने किया बंद का समर्थन : कृषि कानूनों के विरोध में भारत बंद के समर्थन में विपक्षी दलों ने सड़क पर उतर कर बंद का समर्थन किया। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फकीर चंद अग्रवाल, एआइकेकेएमएस के जिला अध्यक्ष हरप्रसाद सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही सड़कों पर झंडे बैनर लेकर प्रदर्शन जुलूस निकाला। दुकानें सुबह से ही बंद रही। इक्का-दुक्का खुली दुकानों को उन्होंने बंद कराया। वहीं बैंक एवं गैर सरकारी संस्थानों को बंद कराया गया। बंद कराने वालों में प्रमुख रूप से विशाल नामाता, वैद्यनाथ सोरेन, बनवासी सोरेन, चैतन्य मुर्मू, धीरेन पाल, कुर्बान अली, लखन हांसदा, कमल मंडल, सूराई टूडू, विनोद चौबे, भोगान मुर्मू, रवींद्र किस्कू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी