संघर्ष समिति ने टायो रोल्‍स पर लगाया नियम की अवहेलना का आरोप Jamshedpur News

टायो संघर्ष समिति के संयोजक अजय शर्मा ने टायो रोल्स प्रबंधन द्वारा अपनाए जा रहे नियम व सिद्धांतों की अवहेलना का आरोप लगाया। अजय ने टायो रोल्स कंपनी के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) अनीस अग्रवाल पर भी धांधली का आरोप लगाया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 09:35 AM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:48 PM (IST)
संघर्ष समिति ने टायो रोल्‍स पर लगाया नियम की अवहेलना का आरोप Jamshedpur News
टाटा की इकाई टायो कंपनी की फाइल फोटो: जागरण

 जमशेदपुर, जासं।  टायो संघर्ष समिति के संयोजक अजय शर्मा ने टायो रोल्स प्रबंधन द्वारा अपनाए जा रहे नियम व सिद्धांतों की अवहेलना का आरोप लगाया। अजय ने टायो रोल्स कंपनी के रिजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) अनीस अग्रवाल पर भी धांधली का आरोप लगाया। दावा किया कि आरपी ने पहली तिमाही में कंपनी के जो आंकडे जारी किए, उसमे निदेशक व सीइओ के नाम तो है लेकिन उनके हस्ताक्षर नहीं हैं। यह गंभीर लापरवाही व षडयंत्र का प्रतीक है। साथ ही अजय ने कंपनी के वित्तीय आंकडों में कई विसंगतियां भी उजागर किए। 

बताया कि कर्मचारियों के वेतन पर सिर्फ चार लाख खर्च हुए जबकि अन्य मद में 40 लाख रुपये दिखाए गए जो कर्मचारियों के वेतन से 10 गुणा ज्यादा है। लेकिन 40 लाख रुपये कहां खर्च हुए, इसका ब्यौरा नहीं दिया गया। शर्मा ने बताया कि अभी टायो में 200 से अधिक कर्मचारी पेरोल पर हैं।

वेतन पर सवाल

अगर इतने कर्मचारी रोल पर हैं , तो उनकी तीन महीने का वेतन सिर्फ चार लाख रुपए कैसे हो सकता है। शर्मा ने बताया कि इस बार के तिमाही नतीजों में सिर्फ 96 लाख रुपए का घाटा दिखाया गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी में 495 लाख रुपये का दिखाया गया था। जबकि पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में अनीश अग्रवाल ने कंपनी में लगभग 8 करोड़ रुपए का लाभ दिखाया था। कहा कि इस महत्वपूर्ण विसंगतियों में कंपनी के ऑडिटर व टाटा स्टील प्रबंधन कैसे आंखे बंद कर सकते हैं। उन्होंने सीरियस फ्रॉड इंवेस्टिगेशन ऑफिस, सेबी, मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट, राष्ट्रीय कंपनी कानून व झारखंड सरकार से पूरे मामले की जांच कर मामले में संज्ञान लेने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी