अपने हुए पराए, जिस बच्चे को दुलार से पाला वही बना जान का दुश्मन

धमकियों से घबरा कर मानमती देवी बुधवार के एसएसपी आफिस पहुंची मदद की गुहार लगाने।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:23 PM (IST)
अपने हुए पराए, जिस बच्चे को दुलार से पाला वही बना जान का दुश्मन
अपने हुए पराए, जिस बच्चे को दुलार से पाला वही बना जान का दुश्मन

जमशेदपुर : संपत्ति के आगे अपने भी पराए हो जाते है। उम्र के इस अंतिम पड़ाव में चैन से रहना भी 80 वर्षीय मानमती देवी को नसीब नहीं है। जी हां। परसुडीह के सरजामदा लुपुंगटोला निवासी 80 वर्षीय मानमती देवी की संपत्ति हथियाने के लिए उनके ही रिश्तेदार, सगे संबंधी पीछे पड़ गए है। जिन बच्चों को अपना बेटा समझ कर पाला, दुलार दिया। वे बच्चे ही मानमती देवी के जान के दुश्मन बन चुके है। मानमती देवी को जमीन के लिए प्रताड़ित करते हैं घर से निकल जाने व जान मारने की धमकी देते है। इन धमकियों से घबरा कर मानमती देवी बुधवार के एसएसपी आफिस पहुंची मदद की गुहार लगाने। मानमती देवी ने बताया कि उनका कोई संतान नहीं है। पति की मौत हो चुकी है। एक जमीन ही बची है जिस पर वह अपना गुजर बसर कर रही हैं लेकिन, उसके मायके वालों ने उसे परेशान कर दिया है। उसका भतीजा खुद तो आता ही है और बाहरी दो चार युवकों को लेकर घर में प्रवेश कर उसके साथ मारपीट करता है।

chat bot
आपका साथी