हिदी वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

संसू गम्हरिया टिस्को ग्रोथ शॉप कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा छह से बार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:00 AM (IST)
हिदी वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित
हिदी वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

संसू, गम्हरिया : टिस्को ग्रोथ शॉप कॉलोनी गम्हरिया स्थित विद्या ज्योति स्कूल में कक्षा छह से बारहवी तक के छात्र छात्राओं के लिए हिदी विभाग की ओर से हिदी वाक सह वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार झा के सानिध्य में आयोजित प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के बाद सभी सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इसमें कक्षा छह से मान्यता दास प्रथम, लक्की कुमारी द्वितीय व रमा मिश्रा तृतीय स्थान पर रही। सातवीं कक्षा से प्रथम प्राची प्रिया, द्वितीय कुमारी आस्था व तृतीय कमल नयन कुमार रहा। कक्षा आठवीं से मौलीना नंदी व खुशी झा प्रथम, सागर दास द्वितीय और दीपशिखा कुमारी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार, नवम व दसवीं कक्षा से रितिका सिंह प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय व साना उरांव तृतीय स्थान पर जबकि ग्यारहवीं एवं बारहवीं कक्षा से प्रथम स्थान पर स्नेहा सुमन, द्वितीय स्थान पर अनिमा कुमारी और तृतीय स्थान पर सृष्टि श्रेया रही। इसके आयोजन में विद्यालय के उप प्राचार्य आनंद कुमार सिंह, गुरप्रीत भामरा के अलावा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

गम्हरिया में विश्वकर्मा समाज ने बांटे कंबल

संसू, गम्हरिया : बढ़ती ठंड के मद्देनजर विश्वकर्मा समाज, गम्हरिया के पूर्व अध्यक्ष रामकरण शर्मा की ओर से एक सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर से कांड्रा तक सड़क किनारे ठंड से काँप रहे गरीबों के अलावा घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मानवता के आधार पर जरूरतमंदों को कंबल दिया जा रहा है ताकि इस भीषण ठंड में वे सुरक्षित रहकर अपनी जान बचा सकें। इस दौरान उनके साथ समाज के सुनील शर्मा, शशि शर्मा, हर्ष शर्मा, पीएन शर्मा, आरसी शर्मा के अलावा कई सदस्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी