न्यूवोको कंपनी में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता के लिए बनी कमेटी, एक साल से कर्मचारी कर रहे इंतजार Jamshedpur News

Grade revision in Nuvoco company Jamshedpur. यूनियन की मांग पर अमल करते हुए बीते सप्ताह ग्रेड वार्ता कमेटी बनाई गई है। प्रबंधन-यूनियन की ओर से तीन-तीन प्रतिनिधि का नाम शामिल किया गया है। अब वार्ता शुरू हो पाएगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:17 PM (IST)
न्यूवोको कंपनी में ग्रेड रिवीजन पर वार्ता के लिए बनी कमेटी, एक साल से कर्मचारी कर रहे इंतजार Jamshedpur News
लॉकडाउन की वजह से एक साल से वार्ता नहीं हुई है।

जमशेदपुर, जासं।  न्यूवोको विस्टास कॉर्प जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक साल से लंबित है। बावजूद अभी तक इस पर प्रबंधन-यूनियन की वार्ता शुरू नहीं है। लॉकडाउन की वजह से एक साल विलंब हुआ है। अब अगले सप्ताह से वार्ता की दौर शुरू होगा।

 कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन एक जनवरी-2020 से ही लंबित हो गया है। लॉकडाउन की वजह से एक साल से वार्ता नहीं हुई है। कर्मचारियों के ग्रेड रिवीजन को लेकर प्रबंधन को चार्टर ऑफ डिमांड सौंपा गया है, लेकिन अभी तक किसी बिंदु पर चर्चा तक नहीं हुई है। इधर, ग्रेड वार्ता शुरू करने के लिए लाफार्ज इम्पलाइज यूनियन ने कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया है। यूनियन नेताओं का कहना है कि ग्रेड को लंबित हुए एक साल हो गया, अभी तक ऐसा नहीं हुआ था। लेकिन कोविड-19 को लेकर पहली बार ग्रेड रिवीजन में विलंब हुआ है। ऐसे में अब समय रहते ग्रेड वार्ता शुरू करने के लिए पहल करनी चाहिए। यूनियन की मांग पर अमल करते हुए बीते सप्ताह ग्रेड वार्ता कमेटी बनाई गई है।

प्रबंधन-यूनियन से होंगे तीन-तीन सदस्‍य

प्रबंधन-यूनियन की ओर से तीन-तीन प्रतिनिधि का नाम शामिल किया गया है। ऐसे में यूनियन की ओर से डिप्टी प्रेसीडेंट वीके त्रिवेदी, महामंत्री विजय खां व यूनियन अध्यक्ष के सलाहकार संजय सिंह का नाम शामिल हैं। यह कमेटी पहले ग्रेड के बिंदु पर क्रमवार चर्चा करेगी, फिर अंतिम निर्णय कंपनी के प्लांट हेड व यूनियन अध्यक्ष की मौजूदगी में उस पर मुहर लगेगा। ऐसे में अगले सप्ताह से ग्रेड कमेटी वार्ता का दौर शुरू करेगी।

chat bot
आपका साथी