कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला कमेटी घोषित

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला दिवस गोलमुरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव एवं युवा जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 07:00 AM (IST)
कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला कमेटी घोषित
कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की जिला कमेटी घोषित

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. पुष्पा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिला दिवस गोलमुरी में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश श्रीवास्तव एवं युवा जिला अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉ पुष्पा श्रीवास्तव ने कहा कि आज बहुत ही हर्ष की बात है कि महिला दिवस के दिन महिला प्रकोष्ठ की नव-मनोनीत टीम की घोषणा की जा रही है।

-----

अध्यक्ष - डॉक्टर पुष्पा श्रीवास्तव

उपाध्यक्ष - पूनम सिन्हा, वंदना वर्मा प्रीति वर्मा

महासचिव - नीना श्रीवास्तव

सचिव - सारिका श्रीवास्तव, सुधा देवी

प्रवक्ता- अमिता दास

कोषाध्यक्ष - रजनी श्रीवास्तव।

जुगसलाई सीएचसी में कोरोना जांच कराने को महिलाओं की उमड़ी भीड़

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सोमवार को जुगसलाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें कोरोना वैक्सीनेशन के अलावे महिला बंध्याकरण हेतु संबंधित जांच, गैर संचारी रोग की जांच व महिला स्वास्थ्य एवं खानपान पर संबंधित चर्चा की गई। इसके साथ ही दंत रोग शिविर का भी आयोजन किया गया।

जुगसलाई सीएचसी के प्रभारी डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं को बीमारी से बचाने के सुझाव व पौष्टिक खान-पान की सलाह दी। इस मौके पर राखी कुमारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। हेलो किड्स प्ले स्कूल की शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : महिला दिवस के अवसर पर अविनाश नगर मानगो स्थित हेलो किड्स प्ले स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की संचालिका मोना भारती उपस्थित थीं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षिकाओं ने विश्व व भारत की प्रसिद्ध् महिलाओं मसलन रानी लक्ष्मी बाई, इंदिरा गांधी, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल जैसे सर्वोच्च पद पर पहुंच कर महिलाओं की गरिमा बढ़ाने वाली महिलाओं के संबंध में जानकारियां दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की सभी शिक्षिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मोना भारती के अलावा पूजा श्रीवास्तव, रूपा दास गुप्ता, अनिता महतो, पूजा शर्मा आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी