राम मंदिर निर्माण को लेकर राशि संग्रह का शुभारंभ

अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्र करने के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से हो हुआ। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तत्वावधान में राजलाबांध पंचायत के विभिन्न गांव में घूम-घूमकर राशि संग्रह किया गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:13 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:13 AM (IST)
राम मंदिर निर्माण को लेकर राशि संग्रह का शुभारंभ
राम मंदिर निर्माण को लेकर राशि संग्रह का शुभारंभ

संसू, बहरागोड़ा : अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि एकत्र करने के देशव्यापी अभियान का शुभारंभ शुक्रवार से हो हुआ। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तत्वावधान में राजलाबांध पंचायत के विभिन्न गांव में घूम-घूमकर राशि संग्रह किया गया। इसमें प्रखंड सह अभियान प्रमुख राजकुमार कर, खंड कार्यवाह विश्वनाथ मुर्मू, राजलाबंध पंचायत अभियान प्रमुख प्रह्लाद घोष, पंचायत समिति सदस्य राधागोविद भोक्ता, भवेश पाल, लालन गोप, माणिक राय, झंटू पाठक व सोमनाथ मित्र आदि मौजूद थे। श्रीराम मंदिर निर्माण को धनराशि संग्रह अभियान शुरू : अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को घाटशिला ताम्रनगरी में शुक्रवार को मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मऊभंडार शिव मंदिर में श्रीगणेश मंदिर, सियाराम एवं भगवान बजरंगबली समेत अन्य देवी-देवताओं की आरती कर प्रसाद का भी वितरण किया गया। मऊभंडार शिव मंदिर परिसर में घाटशिला प्रखंड के संयोजक विजय सिंह एवं सह संयोजक रूपेश दुबे के नेतृत्व में राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए अभियान की शुरुआत की है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव ने अभियान का शुभारंभ करते हुए मऊभंडार बी-ब्लॉक की रहने वाली देवान्ति देवी का पहला कूपन काटा। देवान्ति देवी ने एक सौ रुपये का कूपन प्राप्त कर मंदिर निर्माण में अपना अंश दान किया।

दिनेश साव ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में धन संग्रहण अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि दानकर्ताओं की देश में कोई कमी नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विहिप की सोच है कि भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में देश के हर एक व्यक्ति का अंश दान शामिल हो। देश के करोड़ों लोग जिनकी आस्था भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है, उनका भी सहयोग होगा। यही कारण है कि देशभर में बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की गई है। इसके लिए पंचायत एवं ग्राम स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर सहयोग राशि ग्रहण करेंगे। इस। मौके पर राहुल पांडेय, विजय पांडेय, संजय शर्मा, रंजीत ठाकुर, हरेश्वर सिंह, मुनिब शर्मा, तमल महतो, आजाद बेहरा, हरप्रीत सिंह, कैलाश प्रसाद मेहता, प्रदीप सिंह तोमर, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, निर्मला शुक्ला, पूजा सिंह, देवान्ति देवी, धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर राय, अशोक सिंह, बंटू सिंह, कौशिक कुमार, सुभाष बनर्जी, धर्मेश चौहान, सुजय बनर्जी, सूरज प्रसाद, धीरज मुखी, उमेश पांडेय, निरंजन मिश्रा समेत विभिन्न पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी