Jamshedpur Weather Forecast :जमशेदपुर में ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट

Jamshedpur Weather Forecast जमशेदपुर शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में ठंड की अहसास होने लगी है। ऐसे में अगर आप ड्यूटी जा रहे हैं या फिर किसी काम से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा जरूर पहने। अन्यथा इसका असर आपके सेहत पर पड़ सकता है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:35 AM (IST)
Jamshedpur Weather Forecast :जमशेदपुर में ठंड की दस्तक, न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
बच्चे व बुजुर्ग को अधिक सावधान होने की जरूरत।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। रात में ठंड की अहसास होने लगी है। ऐसे में अगर आप ड्यूटी जा रहे हैं या फिर किसी काम से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा जरूर पहने। अन्यथा इसका असर आपके सेहत पर पड़ सकता है। एमजीएम अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बलराम झा ने बताया कि शुरुआती और अंतिम ठंड से लोगों को बचने की जरूरत होती है।

मौसम में बदलाव होने की वजह से उसका असर सेहत पर पड़ता है। हर साल इस मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, शहर के न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते पांच दिन में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। 29 अक्टूबर से न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ऐसे में अगले सप्ताह से ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा तथा आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज की गई। अगले सप्ताह से शहर में कोहरा भी देखा जा सकता है।

बच्चे व बुजुर्ग को अधिक सावधान होने की जरूरत

ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चे व बुजुर्गों पर देखा जाता है। ऐसे में उन लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। सर्दी के मौसम में बच्चे के ठंडा पानी पीने, आइसक्रीम खाने, रात में ओढकर न सोने से उसे सर्दी-जुकाम हो जाता है। इसलिए शिशु की देखभाल इस मौसम में काफी ज्यादा होनी चाहिए। शिशु रोग विशेषज्ञों का कहना है कि एक साल तक के बच्चों

को मां का दूध पिलाएं। अगर जरूरत हो तो डॉक्टरी सलाह से डिब्बे वाला दूध भी दे सकते हैं।

अगले छह दिन का तापमान

तिथि : अधिकतम : न्यूनतम

24 अक्टूबर : 19.0 : 33.0

25 अक्टूबर : 20.0 : 32.0

26 अक्टूबर : 19.0 : 32.0

27 अक्टूबर : 20.0 : 32.0

28 अक्टूबर : 19.0 : 31.0

29 अक्टूबर : 18.0 : 31.0

chat bot
आपका साथी