शिबू सोरेन को नहीं ममता बनर्जी को आदर्श मानते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : किसलय

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन को नहीं बल्कि ममता बनर्जी को आदर्श मानते है। ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:00 AM (IST)
शिबू सोरेन को नहीं ममता बनर्जी को आदर्श मानते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : किसलय
शिबू सोरेन को नहीं ममता बनर्जी को आदर्श मानते हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन : किसलय

संस, घाटशिला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन को नहीं, बल्कि ममता बनर्जी को आदर्श मानते है। ममता बनर्जी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। हम झारखंड को वर्तमान बंगाल नहीं बनने देंगे। उक्त बातें बुधवार को घाटशिला में भाजयुमो के जिला कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहीं है। किसलय तिवारी ने प्रेसवार्ता में झारखंड के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हेमंत सोरेन को एक असफल मुख्यमंत्री बताया है। किसलय तिवारी ने कहा कि झारखंड ने आज तक ऐसा असफल मुख्यमंत्री नहीं देखा। राज्य सरकार ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा था रोजगार देंगे। लेकिन आजतक किसी को नही मिला। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नही दिया गया। लॉकडाउन में जो प्रवासी मजदूर आए थे उनसे रोजगार का वादा किया। लेकिन सारे प्रवासी मजदूर फिर से प्रवासी हो गए। झारखंड में बालू,लौहे, कोयले का अवैध व्यवपार चल रहा। झारखंड में एक उधोग खूब चला है वह है ट्रांसफर- पोस्टिग। निर्भया कांड की पूर्णावर्ती रांची में हुआ। झारखंड में युवा हक की बात करते है तो लाठी बरसते है। नियोजन नीति में हिदी को हटाकर छेड़खानी किया गया। राज्य में महिलाओं के लिए एक रुपया में रजिस्ट्री की सुविधा बंद किया गया। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद बंद कर दिया। अब मुख्यमंत्री बीएमडब्ल्यू कार ले रहे। जब अन्य मंत्रियों ने यह कह कर आपत्ति किया कि सिर्फ अपने लिया कार ले रहे और 2 साल तक दवाब बनाया तो अब मंत्रियों के लिए भी फॉ‌र्च्यूनर खरीदा जा रहा। राज्य में युवाओं की चिता न कर मंत्रियों के गाड़ियों व बंगले बनाया जा रहा। टारगेट करके भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी की तर्ज में झारखंड में सरकार चला रहीं है। जमशेदपुर में हमारे महामंत्री पर जानलेवा हमला हुआ। सीएम को आगाह करते है कि जब जब युवा बोला है राज सिंहासन डोला है। अभी भी समय है जो जो घोषणा किए है उसे पढि़ए और पूरा करें। अन्यथा हम संघर्ष करेंगे। लाठी व डंडे के दम पर आवाज को दबाने की कोशिश की जा रहीं है।झारखंड में धर्मांतरण बड़े पैमाने पर चल रहा है। सरकार के संरक्षण में इसाई मिशनरी के द्वारा गरीबों व भोले भाले आदिवासी, अनुसूचित जाति के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करवाया जा रहा है। कोई हमारे धर्म को छेड़ने का प्रयास करेगा तो युवा छोड़ेंगे नहीं।

हमने झारखंड को बनाया तो हम ही संवारेंगे। मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, लखन मार्डी, अमिताभ धीरज, दिनेश शर्मा, प्रदीप मुखर्जी, रंगलाल महतो, कौशिक कुमार, हरप्रीत सिंह, दीपू शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी