आसमान में आज छाए रहेगा बादल, 10 व 11 सितंबर को होगी जोरदार बारिश

शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को तेज धूप रही। इससे मौसम गर्म रहा। वहीं बीते शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे। साथ ही हल्की-हल्की बारिश भी हुई थी। इस तरह से मौसम लगातार बदल रहा है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:06 AM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 11:06 AM (IST)
आसमान में आज छाए रहेगा बादल, 10 व 11 सितंबर को होगी जोरदार बारिश
मौसम की खबर को प्रदर्शित करती प्रतीकात्मक तस्वीर।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। शहर का मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को तेज धूप रही। इससे मौसम गर्म रहा। वहीं, बीते शनिवार को आसमान में बादल छाए हुए थे। साथ ही हल्की-हल्की बारिश भी हुई थी। इस तरह से मौसम लगातार बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। वहीं, पिछले 24 घंटे से शहर में बारिश 0 एमएम हुई है।

तापमान में दो डिग्री का होगा उतार-चढ़ाव

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, 10 व 11 सितंबर को शहर में गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी किया है। तेज हवा व बारिश से लोगों को बचने की सलाह दी गई है। कोशिश करें कि जब तेज बारिश शुरू हो तो लोग घर से नहीं निकले।

बढ़ रही महामारी

बारिश से इसलिए भी बचने की जरूरत है क्योंकि शहर में बरसाती बीमारी तेजी से बढ़ी है। इसमें मलेरिया, डेंगू, जापानी इंसेफ्लाइटिस, टाइफाइड सहित अन्य है। ये सभी बीमारी मच्छरों के काटने व दूषित खान-पान की वजह से होती है। ऐसे में आप अपने खरों के सामने पानी का जमाव नहीं होने दें। ताकि वहां पर मच्छर नहीं पनप सकें। डेंगू के लार्वा साफ पानी में ही पनपता है। वहीं, मलेरिया व जापानी इंसेफ्लाइटिस भी संक्रमित मच्छरों के काटने से होता है। जापानी इंसेफ्लाइटिस का वायरस सुअर से मच्छरों में जाता है। उसके बाद मच्छरों से मनुष्यों को होता है। इसलिए अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तो अपने शरीर को पूरी तरह से ढक कर रखें। ताकि मच्छर नहीं काटें।

अगले सात दिन का तापमान

तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

5 सितंबर : 26.2 : 35.1

6 सितंबर : 25.0 : 32.0

7 सितंबर : 25.0 : 32.0

8 सितंबर : 26.0 : 34.0

9 सितंबर : 26.0 : 35.0

10 सितंबर : 26.0 : 34.0

11 सितंबर : 26.0 : 34.0

chat bot
आपका साथी