रेल कर्मचारियों के लिए सिविल डिफेंस ने शुरू किया दीर्घायु भव अभियान, मिलेगी ये सुविधा

टाटानगर सिविल डिफेंस ने दीर्घायु भव अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत उन सभी रेल कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों तक मदद पहुंचाई जा रही जो कोविड 19 महामारी से संक्रमित हो चुके हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 06:55 PM (IST)
रेल कर्मचारियों के लिए सिविल डिफेंस ने शुरू किया दीर्घायु भव अभियान, मिलेगी ये सुविधा
सिविल डिफेंस ने दीर्घायु भव अभियान की शुरुआत की है।

जमशेदपुर, जासं। टाटानगर सिविल डिफेंस ने दीर्घायु भव अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत उन सभी रेल कर्मचारियों और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों तक मदद पहुंचाई जा रही जो कोविड 19 महामारी से संक्रमित हो चुके हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं। इस कारण कर्मचारी संक्रमित होने पर घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

ऐसे लोगों की मदद के लिए ही सिविल डिफेंस ने यह पहल शुरू की है। इस योजना का लाभ लेने के लिए रेल कर्मचारियों को सिविल डिफेंस द्वारा जारी नंबर पर अपनी पॉजिटिव रिपोर्ट, नाम, पता सहित दूसरी जानकारियां देनी होगी। सिविल डिफेंस की टीम ऐसे रेल कर्मचारियों के घरों तक औषधि सहित जरूरी सामान पहुंचाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए रेल कर्मचारी 7903814460 पर वाट्सएप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। दक्षिण- पूर्व रेलवे, टाटानगर की सिविल डिफेंस टीम का कहना है कि वे रेल कर्मचारियों की मदद के लिए हरसभंव पहल करने को तैयार है। सिविल डिफेंस ने कोविड 19 से संक्रमित हो चुके कर्मचारियों व उनके आश्रितों को जल्द स्वस्थ हो इसके लिए भगवान से प्रार्थना की है।

सिविल डिफेंस पूर्व से जुड़ा है एक अभियान से

इससे पहले भी सिविल डिफेंस की टीम एक और अभियान से पहले से जुड़ी हुई है। जिला प्रशासन के आदेश से दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों का कोविड टेस्ट टाटानगर रेलवे स्टेशन में किया जा रहा है। इसमें जांच भले ही जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिनियुक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम करती हो लेकिन यात्रियों को लाइन में लगाने, उनमें शारीरिक दूरी का पालन कराने और दूसरे प्लेटफार्म से टाटानगर स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लाने का काम कर रही है। इस अभियान से सिविल डिफेंस के कई जवान पॉजिटिव हो चुके हैं। कोरोना काल में सेवा भावना की यह मिसाल लोगों को सीख देती है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है।

chat bot
आपका साथी