गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने ताइक्वांडो में दिखाए करतब, अभिभावक देख हुए मंत्रमुग्ध

झारखंड ताइक्वांडो अकादमी व सोशल एक्शन के तत्वावधान में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने करतब दिखा अभिभावकों का मन मोह लिया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 37 से अधिक छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 02:41 PM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 02:41 PM (IST)
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने ताइक्वांडो में दिखाए करतब, अभिभावक देख हुए मंत्रमुग्ध
गम्हरिया इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने ताइक्वांडो में दिखाए करतब

जमशेदपुर ः झारखंड ताइक्वांडो अकादमी व सोशल एक्शन के तत्वावधान में गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने करतब दिखा अभिभावकों का मन मोह लिया। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 37 से अधिक छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की।

अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि राजू चौधरी एवं डी.एस.एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस की खेल-कूद एवं गतिविधि प्रभारी रश्मि सिन्हा जी के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजू चौधरी ने उत्तीर्ण खिलाड़ियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया। समापन समारोह के दौरान विचार व्यक्त करते हुए राजू चौधरी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। इससे न सिर्फ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वह खिलाड़ियों को हमेशा हरसंभव मदद को तैयार हैं। 

बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में सफल प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं ः 

 पीला से हरा बेल्ट - डॉ  दिलीप तिवारी,  राज कुमार सिंह|

 नीला से नीला वन बेल्ट -  सृष्टि कुमारी,  अस्मि कुमारी,  आदित्य कुमार,  सुमन कुमारी,  ज्ञानेश पुरन।

 लाल से लाल वन बेल्ट -  रंजन कुमार,  प्रियंका बंकिरा।

 परीक्षा का संचालन झारखंड ताइक्वांडो अकादमी एंड सोशल एक्शन के निर्देशक रवि शंकर ने किया।  कार्यक्रम के अंत में रवि शंकर ने दयाल सिंह मेहरा, बिक्रम बारीक, संजय कुमार शर्मा, शांति कुमारी, विशाखा मल, पिंकी महतो, बलराम तांती, सुमंत कर्मकार और प्रिया रानी को मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी