मनीफीट में बच्चों ने सीखे आसन गे गुर, इनर व्हील ने की पहल

इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की ओर से मनीफिट बस्ती स्थित रजक समाज के सामुदायिक भवन में बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों के बीच एक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए मधुमिता सान्याल का सक्रिय रूप से योगदान रहा।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Dec 2020 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 11 Dec 2020 12:01 PM (IST)
मनीफीट में बच्चों ने सीखे आसन गे गुर, इनर व्हील ने की पहल
जमशेदपुर के मनीफिट में योग प्रदर्शन करते बच्चे।

जमशेदपुर : इनर ह्वील क्लब जमशेदपुर ईस्ट की ओर से मनीफिट बस्ती स्थित रजक समाज के सामुदायिक भवन में बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों के बीच एक योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के लिए मधुमिता सान्याल का सक्रिय रूप से योगदान रहा। पहले बच्चों को योगासान के बारे में बताया गया। किस याेग से कौन सी बीमारी का इलाज संभव है। योगासन को समय से करने से क्या-क्या फायदे हैें, किस बीमारी मरीज को क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए इन सभी बातों को विस्तार से बताया गया।

जानकारी हो कि इनर ह्वील क्लब समाजिक व शैक्षणिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। जरुरतमंदाें को मदद करने से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पठन-पाठन से लेकर उनके शारीरिक विकास की दिशा में भी संस्था कार्य करती है। क्लब का मकसद गरीब व जरुरतमंद बच्चों को मदद करना तथा समाजिक स्तर से उसे विकसित करना है। गरीबी की वजह से कोई बच्चा पठन-पाठन से वंचित नहीं रह सके इस दिशा में भी क्लब बढ़-चढ़कर काम करता है।

 बच्चों ने  विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। रजक समाज महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष अनुराधा चौधरी की देखरेख में बच्चों को यहां योगाभ्यास की शिक्षा दी जाती है। इस योगासन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को नूडल्स भी वितरित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से मजंरी भट्टाचार्य, अर्चना, पुनम वर्मा,शम्पा उपाध्याय,मधुमिता सान्याल तथा सोनाली मोहांती उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी