जमशेदपुर के कदमा में भाजपा का झंडा लगी कार की चपेट में आकर बच्चा घायल, सड़क जाम

Jamshedpur Road Accident पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव के घोड़ा चौक के पास गुरुवार दोपहर सड़क पार कर रहा आठ वर्षीय आनंद देवगम कार की चपेट में आने से सड़क पर दूर फेंका गया। गंभीर रूप से वह घायल हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 04:32 PM (IST)
जमशेदपुर के कदमा में भाजपा का झंडा लगी कार की चपेट में आकर बच्चा घायल, सड़क जाम
जमशेदपुर में सडक हादसे के बाद रोड जाम कर दिया गया।

जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र मरीन ड्राइव के घोड़ा चौक के पास गुरुवार दोपहर सड़क पार कर रहा आठ वर्षीय आनंद देवगम कार की चपेट में आने से सड़क पर दूर फेंका गया। गंभीर रूप से वह घायल हो गया। वहीं कार चालक वाहन लेकर सोनारी की ओर भाग निकला।

लोगों के अनुसार कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था। घायल को लोगों की मदद से टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां वह आइसीयू में दाखिल है। घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए। जाम लगा दिया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से सड़क से हट जाने का आग्रह किया, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए। मांग की गई कि कार चालक की गिरफ्तारी हो और बच्चे के इलाज का खर्च दिया जाए। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। लोगों ने बताया कि बच्चा सड़क पार करते हुए शौच के लिए नदी की ओर जा रहा था। आदित्यपुर की ओर से आ रही कार ने उसे चपेट में ले लिया।

मानगो गोलचक्कर पर ऑटो पलटा, चालक घायल

मानगो गोलचक्कर पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिटी पेट्रोलिंग की पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया। ऑटो चालक बलराम कालिंदी मानगो डिमना रोड के एक इलेक्ट्रानिक्स शॉप से फ्रिज लेकर डिलीवरी के लिए जा रहा था। मानगो गोलचक्कर के पास एक गड्ढे से बचने के प्रयास में उसने अचानक ब्रेक मारी जिससे ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। चालक केबिन में फंस गया। जानकारी पर सिटी पेट्राेलिंग की पुलिस मौके पर पहुंची।

गोलमुरी में केबुल कंपनी के सामने दो ट्रेलर में टक्कर, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी

गोलमुरी थाना क्षेत्र केबुल कंपनी मुख्य मार्ग पर दो ट्रेलर में ट्रक्कर हो गई। एक ट्रेलर के पीछे से आ रहे कार ने दुर्घटना बचने के प्रयास किया जिससे कार अनियंत्रित हाेकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार चालक को हल्की चोट आई। कार क्षतिग्रस्त हो गइ। गोलमुरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से डिवाइडर में फंसी कार को हटवाया।

chat bot
आपका साथी