दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत Jamshedpur News

नहाने के दौरान समीर नदी में अधिक गहरे में चला गया। पानी गहरा होने के कारण वह डूबने लगा। उसकी चीख सुनकर मछुआरे उसे बचाने गए। नदी से उसे निकाला।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 12:31 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 02:06 PM (IST)
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत Jamshedpur News
दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मानगो डिमना रोड के शंकोसाई स्थित श्याम नगर निवासी टुकनु नायक उर्फ संजय नायक के 12 ‌वर्षीय पुत्र समीर नायक शनिवार को नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ सुबह साढ़े नौ बजे स्वर्णरेखा नदी के शंकोसाई स्थित राम नगर घाट पर नहाने के लिए गया था।

नहाने के क्रम में उसका पैर फिसला और वह पानी में अंदर की तरफ गहराई में चला गया। समीर को डूबते देख उसके दोस्त चिल्लाने लगे। इसके बाद स्थानीय लोग जुटे और उसे निकालकर महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इकलौता पुत्र था समीर

समीर इकलौता पुत्र था। वह शंकोसाई स्थित जेपी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। मृतक के पिता राज मिस्त्री है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद से स्कूल बंद हो गया है। इसके कारण सुबह का समय वह अपने दोस्तों के साथ व्यतीत करता था। बीते एक सप्ताह से वह लगातार नदी नहाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी। घटना की जानकारी मिलने के बाद भारतीय जनमोर्चा के नेता संतोष भगत सहित कई अन्य लोग मौके पर पहुंचे और स्वजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। संतोष भगत ने कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतक के स्वजनों के साथ पूरे मानगो के लोग उनके साथ खड़े हैं।

chat bot
आपका साथी