अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों ने दिया अ‌र्ध्य

रविवार को व्रतियों ने लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का पहला अ‌र्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया। छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण कर उपासना की। घाटशिला के मऊभंडार गोपालपुर समेत स्वर्णरेखा घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 09:05 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:05 AM (IST)
अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों ने दिया अ‌र्ध्य
अस्ताचलगामी सूर्यदेव को छठ व्रतियों ने दिया अ‌र्ध्य

संस, घाटशिला : रविवार को व्रतियों ने लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का पहला अ‌र्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया। छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण कर उपासना की। घाटशिला के मऊभंडार, गोपालपुर समेत स्वर्णरेखा घाट पर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया। गोपालपुर सूर्य मंदिर छठ घाट में व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण करने के बाद भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना की। कोविड महामारी के कारण छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ कम दिखी। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं ने मास्क का उपयोग किया। शारीरिक दूरी का भी ध्यान रखा। सभी ने भगवान भाष्कर की पूजा-अर्चना कर कोरोना महामारी के संकट को जल्द से जल्द खत्म करने की कामना की। लोहामलिया में हरिनाम संकीर्तन में पहुंचे विधायक : बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती ने रविवार को प्रखंड के लोहामलिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया। उन्होंने हरि मंडप में राधा कृष्ण की मूर्ति के समक्ष प्रार्थना कर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की खुशहाली एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। मौके पर विधायक ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए किसी भी प्रकार के आयोजन में सावधानी अत्यंत आवश्यक है। सभी लोग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए आपस में सुरक्षित दूरी बनाए रखें। सामूहिक प्रयास से ही इस महामारी पर विजय पाया जा सकता है। मौके पर झामुमो नेता बलराम महतो, निर्मल महतो, अक्षय नायक, मिथुन कर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे। रंकिणी मंदिर में सादगी के साथ शुरू हुई मां बसंती की पूजा : प्राचीन रंकिणी मंदिर परिसर में सादगी के साथ महाषष्ठी पर बेलवरण के साथ मां बसंती की पूजा-अर्चना शुरू हुई। पूजा के लिए मात्र पांच फीट ऊंची मूर्ति तैयार की गई है। सुबह घट स्थापना किया गया। चंडी पाठ, मां की महाआरती भी की गई। शाम में बेल पेड़ के नीचे महासप्तमी की पूजा की जाएगी। पूजा में मंदिर कमेटी के सदस्य व पुजारी शामिल हुए। पांच से अधिक श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए डा. गोस्वामी : प्रखंड के भातकुंडा पंचायत अंतर्गत कसियाबेड़ा गांव में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाग लेने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी पहुंचे। उन्होंने हरि मंडप में राधा कृष्ण के चरणों में मत्था टेका तथा क्षेत्र के लोगों की सुख शांति व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। गोस्वामी ने मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना महामारी को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने का आग्रह किया। यह भी कहा कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण जरूर कराएं। उन्होंने हरिनाम संकीर्तन के आयोजन में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। मौके पर गोस्वामी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, सुरेश सिंह, दिलीप महतो, विजय महतो, महादेव महतो, तपन बेरा, सुशांत महतो, कृष्णा महतो, मनसाराम महतो, सुबोध दास, सुकुमार प्रमाणिक आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी