सरायकेला के बीटा गांव की असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह को मिला आवास व पेंशन

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पोटका पंचायत अंतर्गत बीटा गांव की गरीब असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह(82) को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया। बीडीओ डांगुर कोड़ा उपप्रमुख विनय सिंहदेव की उपस्थिति में वृद्धा चेटे बनसिंह के आवास का भूमिपूजन किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:36 PM (IST)
सरायकेला के बीटा गांव की असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह को मिला आवास व पेंशन
वृद्धा चेटे बनसिंह के पीएम आवास निर्माण की नींव रखते उपप्रमुख विनय सिंहदेव।

राजनगर (सरायकेला-खरसावां), जासं। दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पोटका पंचायत अंतर्गत बीटा गांव की अत्यंत गरीब असहाय वृद्धा चेटे बनसिंह(82) को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया।

बुधवार को बीडीओ डांगुर कोड़ा, उपप्रमुख विनय सिंहदेव एवं पीएम आवास योजना के समन्वयक सावन सोय की उपस्थिति में वृद्धा चेटे बनसिंह के आवास का भूमिपूजन किया गया। उपप्रमुख सह समाजसेवी विनय सिंहदेव ने आवास निर्माण के लिए विधिवत नारियल फोड़कर इसकी नींव रखी। बात दें कि विगत 10 जनवरी को बीटा गांव में विनय सिंहदेव द्वारा गरीबों को साड़ी का वितरण किया जा रहा था। इसी दरम्यान विनय ने गरीब असहाय चेटे बनसिंह की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक जागरण में  प्रकाशित खबर का संज्ञान लिया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। बीडीओ डांगुर कोड़ा एवं पीएम आवास के समन्वयक सावन सोय गांव जाकर चेटे बनसिंह की सुध ली थी तथा पेंशन व आवास का लाभ देने का आश्वासन दिया था। शीघ्र ही उसका आधार कार्ड बनवाया गया। जिसके बाद गांव के उपप्रमुख विनय सिंहदेव, स्थानीय मुखिया रजनी जारिका, वार्ड सदस्य चोमनी बानरा, सेविका हर्षमती बानरा, स्वयंसेवक से लेकर सभी लोगों के साझा प्रयास से वृद्धा चेटे बनसिंह को सरकारी लाभ दिलाया गया। अभी वृद्धा को पेंशन भी मिल रही है।

दैनिक जागरण का जताया आभार

गौरतलब हो कि चेटे बनसिंह एक झोपड़ी में रहती थी। झाड़ू बनाकर स्थानीय हाटों में बेचती थी और जीवन यापन करती थी। उसका आधार, वोटर का भी नहीं था और न ही उसे राशन मिलता था। दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद कई सामाजिक संगठन भी आगे आए। कोल्हान हेल्पिंग हैंड्स नामक समाजिक संगठन ने भी चेटे बनसिंह की मदद की थी। पीएम आवास व अन्य सरकारी योजना का लाभ मिलने पर वृद्धा ने दैनिक जागरण को थैंक्स कहा। कहा कि अखबार ने ध्यान नहीं दिलाया होता तो शायद की उसे लाभ मिल पाता।

chat bot
आपका साथी