जमशेदपुर में 11 से 15 अक्टूबर तक नो इंट्री के समय में बदलाव, वाहन चालकों के लिए गाइडलाइंस जारी

11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक तड़के सुबह चार से 11 बजे दिन तक भारी वाहनों का परिचालन दोनों ओर से होगा। बाहरी वाहनों का प्रवेश शहर में होगा । 11 बजे दिन से अगले दिन सुबह चार बजे बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 09:32 AM (IST)
जमशेदपुर में 11 से 15 अक्टूबर तक नो इंट्री के समय में बदलाव, वाहन चालकों के लिए गाइडलाइंस जारी
दुर्गा पूजा को लेकर 11 से 15 अक्टूबर तक नो इंट्री के समय में बदलाव किए गए हैं।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर 11 से 15 अक्टूबर तक नो इंट्री के समय में बदलाव किए गए हैं। वहीं चालकों के लिए कई गाइडलाइंस जारी किए गए हैं। उल्लंघन किए जाने पर दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात डीएसपी कमल किशोर की ओर से जारी निर्देशानुसार 11 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक तड़के सुबह चार से 11 बजे दिन तक भारी वाहनों का परिचालन दोनों ओर से होगा। बाहरी वाहनों का प्रवेश शहर में होगा और शहर से बाहरी वाहन बाहर जा सकेंगे। 11 बजे दिन से अगले दिन प्रात चार बजे बसों को छोड़कर सभी भारी वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। 15 अक्टूबर को सुबह छह से रात 11 बजे तक चार पहिया, बस और भारी वाहनों का परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।

आम लोगों के लिए जारी आदेश किसी भी अनजान वस्तु को नहीं उठाएंगे और ना ही उसे छूने का प्रयास करें। किसी भी की प्रकार की मदद और सूचना के लिए 100 नंबर पर डायल करें। सभी लोग मास्क पहनेंगे और शारीरिक दूरी का पालन करेंगे। दोपिहया वाहनों पर दोनों सवारों का हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। स्टंट करने वाले बाइकर्स पर कार्रवाई होगी। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। प्रेशर हार्न के प्रयोग पर मनाही। कार में काला शीशा लगाने पर कानूनी दायरे में आएंगे। वाहन चालन करने पर नहीं करे मोबाइल का इस्तेमाल। नशे की हालत में वाहन चलते पकड़े गए तो होगी कार्रवाई। निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही वाहन की करें पार्किंग। मरीन ड्राइव पर बसों को छोड़कर 11 से 15 अक्टूबर तक भारी वाहनाें परिचालन नहीं होगा।

chat bot
आपका साथी