Jharkhandः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का सीआई चंद्रमा राम पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार

ACB Arrested CI of Bahragora झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अंचल निरीक्षक ऑफिस में प्रभारी सीआई चंद्रमा राम को एसीबी टीम ने 5000 घूस लेते हुए दबोचा। उसे गिरफ्तार कर टीम साथ ले गइ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:59 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:59 PM (IST)
Jharkhandः पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा का सीआई चंद्रमा राम पांच हजार घूस लेते गिरफ्तार
सीआई चंद्रमा राम को गिरफ्तार कर ले जाती एसीबी टीम।

बहरागोड़ा (पूर्वी सिंहभूम), जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रभारी अंचल निरीक्षक सह राजस्व उप निरीक्षक चंद्रमा राम को जमशेदपुर एसीबी की टीम (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने पांच हजार रुपये घूस लेते बुधवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र इचड़ाशोल निवासी रवींद्रनाथ बेरा ने एसीबी, जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक को आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराी थी।

रघुनाथपुर मौजा में रकबा 0.32 डिसमील जमीन का स्थानांतरण के लिए जमीन का सारा कागजात चंद्रमा राम को विगत 24 अप्रैल को दिया था। इस कार्य के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। कहा कि बिना रुपये दिए काम नहीं होगा। रुपये देने में उसने असमर्थता जाहिर की तो चंद्रमा राम ने तत्काल पांच हजार रुपये और बाकी रुपये दो-चार दिन में देने की बात कहीं। आरोप की जांच पुलिस निरीक्षक विनेश लाल ने की। आरोप को जांच में सही पाया गया। 28 जुलाई को घूस मांगने के आरोप में घूस की रकम के साथ बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसीबी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी न्यू कालोनी और मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का निवासी है। झारखंड के देवघर जिले के सदर थाना क्षेत्र में आवास है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर ने घूस लेने के आरोप में इस वर्ष तीसरे आरोपित को दबोचा है।

chat bot
आपका साथी