आत्मनिर्भर भारत और वोकल टू लोकल को लेकर चक्रधरपुर मंडल ने की नई पहल

Rail News. चक्रधरपुर मंडल में रेलवे की ओर से दैनिक इस्तेमाल होनेवाले विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी स्थायी रूप से लगाई गई है। सभी उत्पादकों को प्रत्येक प्रदर्शित सामानों के विषय पर जानकारी दी गई। रेलवे को किस किस तरह के उत्पाद चाहिए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 02:30 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 02:30 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत और वोकल टू लोकल को लेकर चक्रधरपुर मंडल ने की नई पहल
चक्रधरपुर रेल मंडल ने शानदार पहल की है।

जमशेदपुर, जासं।  केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत और वोकल टू लोकल को लेकर अभियान चलाया हुआ है। इसका उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना और विदेशों से आयातित उत्पादों पर अपनी निर्भरता को कम करना है। वोकल टू लोकल का उद्देश्य है स्थानीय कंपनियों में तैयार होने वाले माल का उपयोग करना ताकि स्थानीय स्तर पर संचालित कंपनियों और उनके व्यापार को प्रमोट किया जा सके।

इसी उद्देश्य से चक्रधरपुर मंडल ने शानदार पहल की है। मंडल कार्यालय स्थित सामग्री प्रदर्शनी हॉल में एक स्थायी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ चक्रधरपुर मंडल के क्षेत्रीय रेल प्रबंधक (डीआरएम) विजय कुमार साहू ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में चक्रधरपुर मंडल में रेलवे की ओर से दैनिक इस्तेमाल होने वाले विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी स्थायी रूप से लगाई गई है। इस प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद आए हुए सभी उत्पादक निर्माताओं को प्रत्येक पदर्शित सामानों के विषय पर जानकारी दी गई। रेलवे को किस किस तरह के उत्पाद चाहिए। उक्त उत्पाद की क्वालिटी क्या होनी चाहिए, इसकी जानकारी दी गई। चक्रधरपुर मंडल पहली बार इस तरह की प्रदर्शनी का आयेाजन कर रही है ताकि चक्रधरपुर मंडल के सभी दैनिक उपयोग में लायी जाने वाले उत्पादों की बिक्री स्थानीय उत्पाद निर्माताओं से किया जा सके। इससे स्थानीय उद्यमियों को रेलवे से नियमित रूप से सामानों की आपूर्ति के आर्डर भी मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर भी बनेंगे। इसका एक फायदा रेलवे को भी होगा। जब सभी सामानों की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर होगी तो उत्पादों की डिलीवरी का समय भी बचेगा और जरूरत के अनुसार रेलवे को समय पर सभी सामान मिल पाएंगे।

chat bot
आपका साथी