जमशेदपुर में तनुश्री दत्ता के जन्मदिन पर कटे केक, शहर से है खास कनेक्शन

Tanushree Dutta. तनुश्री दत्ता के जन्मदिन पर जमशेदपुर में केक काटे गए और हैप्पी बर्थडे डे बोला गया। दरअसल जमशेदपुर से तनुश्री का खास रिश्ता है। यही रिश्ता लगाव की वजह है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 03:00 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 03:00 PM (IST)
जमशेदपुर में तनुश्री दत्ता के जन्मदिन पर कटे केक, शहर से है खास कनेक्शन
जमशेदपुर में तनुश्री दत्ता के जन्मदिन पर कटे केक, शहर से है खास कनेक्शन

जमशेदपुर, जेएनएन। सिनेमा के पर्दे पर बोल्ड किरदार की वजह से पहचान बनानेवाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सामान्य जीवन में भी अपनी बोल्डनेस दिखाई है। उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाकर हाल ही सुर्खियों में रही तनुश्री भले सात समंदर पार रहती हो लेकिन उसके चाहनेवाले हजारों मील दूर झारखंड के जमशेदपुर में भी हैं।  तभी तो तनुश्री के जन्मदिन पर यहां भी केक काटे गए और हैप्पी बर्थडे डे बोला गया। दरअसल, जमशेदपुर से तनुश्री का खास रिश्‍ता है। यही रिश्ता तनुश्री से जमशेदपुर के लोगों के लगाव की वजह है।

तनुश्री का जन्म जमशेदपुर में ही हुआ। वह यही पली-बढ़ी और फिर उच्च शिक्षा के लिए पुणे चली गई। पुणे से मॉडलिंग में कदम बढ़ाया और फिर सफलता के कीर्तिमान गढ़े। बाद में तनुश्री की बहन इशिता ने भी बॉलीवुड का रुख कर लिया। उसके बाद पिता तपन दत्ता और मां शिखा दत्ता भी अपने बच्चों के साथ मुंबई में ही रहने लगे। तनुश्री के चाचा संजय नंदी और चाची अपर्णा नंदी जमशेदपुर के सीतारामडेरा के ईस्ट बंगाल कॉलोनी में रहते थे। वे अब जमशेदपुर के सोनारी के आदर्शनगर में रहते हैं।

19 मार्च 1984 को हुआ था जन्म

तनुश्री का जन्म जमशेदपुर के कदमा में 19 मार्च, 1984 को हुआ था। उसने स्कूली शिक्षा कदमा के ही अंग्रेजी माध्यम स्कूल डीबीएमएस से की। इस स्कूल में फिल्म अभिनेता आर माधवन भी इसी स्कूल में पढ़े। माधवन भी जमशेदपुर में जन्मे और पले-बढ़े। तनुश्री जब 2003 में मिस इंडिया चुनी गई तो जमशेदपुर में जमकर खुशियां मनाई गई थी। 2005 में तनुश्री की इमरान हाशमी के साथ आशिक बनाया आपने पिफल्म आई थी। इसके बाद करीब पांच वर्षों तक तनुश्री ने कई पिफल्मों में काम किया।  

नाना पाटेकर का फूंका गया था पुतला 

अनिनेता नाना पाटेकर पर उत्पीड़न के आरोप के बाद तनुश्री के पक्ष में जमशेदपुर में आवाज बुलंद हुई थी और नाना पाटेकर का विरोध किया गया थ। यहां के लोगों को इस बात पर नाराजगी थी कि तनुश्री दत्ता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। तनुश्री का आरोप था कि हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग के दौरान उसके साथ नाना ने गलत किया था।


चाचा-चाची ने काटे केक, मुहल्ले को लोग भी हुए शामिल

तनुश्री का जन्मदिन सोनारी के आदर्शनगर स्थित चाचा के आवास पर मना। यहां चाचा-चाची ने केट काटे। इस मौके पर मुहल्ले के लोग भी मौजूद रहे और हैप्पी बर्थडे तनु बोला। चाचा-चाची ने कहा कि तनु उनकी लाडली है। बचपन में अपने माता-पिता से अधिक लगाव उन दोनों से था। यही वजह है कि वह साथ भले न हो, हर साल जन्मदिन मनाना और केक काटना नहीं भूलते।  

chat bot
आपका साथी