कोल्हान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जागरण टीम आदित्यपुर चांडिल गम्हरिया नीमडीह ईचागढ़ कोल्हान में मंगलवार को धूमधाम से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:00 AM (IST)
कोल्हान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
कोल्हान में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जागरण टीम, आदित्यपुर, चांडिल, गम्हरिया, नीमडीह, ईचागढ़ : कोल्हान में मंगलवार को धूमधाम से गणतंत्र मनाया गया। आदित्यपुर, चांडिल, गम्हरिया, ईचागढ़, नीमडह के सरकारी-गैरसरकारी कार्यालयों के अलावा कंपनी परिसर, शैक्षणिक संस्थानों में शान से तिरंगा फहराया गया। हालांकि, कोरोना संक्रमण को देखते हुए कहीं भी सांस्कृतिक, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में नरेंद्र मोदी फैंस कल्ब की ओर से आदित्यपुर मार्ग संख्या-7 में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शैलेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। मौके पर संगठन के सतीश शर्मा, अध्यक्ष प्रभाकर शर्मा, अवधेशवर ठाकुर, जगदीश मंडल, रामनिवास ओझा, चंद्रमा पांडे, अरविद कुमार, लक्ष्मण राय, गणेश प्रजापति, मुन्ना शुक्ला, संजीव सिंह, अमित सिंह, अभिलाष मिश्रा, हेमंत कुमार, सत्यजीत साहू, विनय कंचन, दीपक महतो, सूरज भोला, अनुराग श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद झा, राकेश त्रिपाठी, केस्वर मिश्रा, शनि कुमार, प्रहलाद मिश्रा, श्याम बाबू दास, आलोक श्रीवास्तव, मोहित कुमार, संतोष चोबे, मनोज कुमार, मिकु झा, आदि उपस्थित थे। इधर, युवा जनशक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने तिरंगा फहराया। मौके पर संगठन के महासचिव विकास सिन्हा, सुरेश कुमार, नितेश झा, कार्तिक झा, सुनील राय, अमित तिवारी संतोष पांडेय, उमेश शर्मा, अमरेंद्र झा, मणिकांत सिंह, राजेश कुमार, प्रीति गायत्री के अलावा कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर, चांडिल अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहारा, एसडीपीओ आवास में एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका, चांडिल थाना परिसर में थाना प्रभारी सनोज कुमार, चांडिल प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी, भुइयांडीह स्थित निजी कार्यालय में जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायक, चौका स्थित निजी कार्यालय में आजसू नेता खगेन महतो, चांडिल पालिटेक्निक कॉलेज में प्राचार्य नीरज प्रियदर्शी ने झंडा फहराया। वहीं, चांडिल अनुमंडल का मुख्य कार्यक्रम कटिया स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहां चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लोहरा ने तिरंगे को सलामी दी। इस मौके पर चांडिल के उप प्रमुख प्रबोध उरांव, सीओ प्रभात कुमार आदि उपस्थित थे।

इधर, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ठाकुर गौरीशंकर शर्मा, अंचल कार्यालय में सीओ धनंजय ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रखंड व अंचलकर्मी उपस्थित थे। गम्हरिया थाना परिसर में थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी और कांड्रा थाना में प्रभारी राजेन कुमार ने तिरंगा फहराया और पुलिस बल के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। कांड्रा थाना प्रभारी ने कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में निदेशक सुब्रतो रॉय, विद्या ज्योति स्कूल में प्राचार्य सुनील झा, एसएस काम्प्लेक्स में समाजसेवी चन्दन झा, टिस्को मजदूर यूनियन कार्यालय में उपाध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव, राजद कैम्प कार्यालय में अर्जुन प्रसाद यादव, कांग्रेस कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष फूलकात झा, भाजपा कार्यालय में आरएसएस जिला संघ चालक शरद चंद्र साहू, चित्रगुप्त भवन में चित्रगुप्त महासमिति के अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, विद्या भारती उच्च विद्यालय में निदेशक हिमांशु सरकार ने ध्वजारोहण किया।

इधर, ईचागढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, तिरूलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी राकेश मुंडा, ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र महतो, कुकड़ू में प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिजाशंकर महतो, बैंक ऑफ इडिया, मिलन चौक में तिरंगा लहराया। इसके अलावा क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। ईचागढ़ थाना परिसर में थाना प्रभारी ने जरूरतमंदों के बीच शॉल वितरण किया।

नीमडीह प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुकेश कुमार, थाना परिसर में थाना प्रभारी अली अकबर खां, सीएचसी परिसर में डा. केसी मुंडा, बीईओ कार्यालय में शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने तिरंगा फहराया। पंचायत सचिव प्रेमचंद्र मार्डी के अलावा टेंगाडीह, चेलियामा, समानपुर, आदरडीह, तिल्ला पंचायत कार्यालय पर पंचायत सचिव ने तिरंगा फहराया।

chat bot
आपका साथी