Health Tips : सर्दियों में रोजाना खाएं गाजर, शरीर के साथ मन भी रहेगा तंदरुस्त

Health Tips गाजर को यूं ही सुपरफूड की श्रेणी में नहीं रखा गया है। सर्दियों में यह रामबाण की तरह है। गाजर में प्रचुर मात्रा में कैरोटिन पाया जाता है जो कैंसर को दूर भगाने में सहायक है। वजन घटाने में भी यह काम आता है...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:45 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:45 AM (IST)
Health Tips : सर्दियों में रोजाना खाएं गाजर, शरीर के साथ मन भी रहेगा तंदरुस्त
Health Tips : सर्दियों में रोजाना खाएं गाजर, शरीर के साथ मन भी रहेगा तंदरुस्त

जमशेदपुर : सदियों का सीजन शुरू होते ही हरी सब्जियों का सीजन भी शुरू हो जाता है। क्योंकि ज्यादातर लोगों को ठंड के समय का खान-पान अच्छा लगता है। इन्हीं में से एक है गाजर। गाजर को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है।

गाजर खाने में स्वादिष्ट तो लगती ही है साथ में इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा बता रहीं है गाजर खाने के फायदे।

गाजर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

डायटीशियन अनु सिन्हा कहती हैं कि गाजर में कई प्रकार के पोषक तत्व व मिनरल्स पाए जाते हैं। जैसे हम आधे कप गाजर लें तो उसमें 25 कैलोरी, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, दो ग्राम फाइबर, तीन ग्राम शुगर और 0.5 ग्राम प्रोटीन पााया जता है। इसी के साथ गाजर में विटामिन ए, के, सी, पोटेशियम, आयरन जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स एक साथ मौजूद होते हैं। गाजर में एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है, जो बहुत लाभदायक होता है। जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।

गाजर खाने से शरीर को कई फायदे

गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद ही फायदेमंद है। बीटा कैरोटीन शरीर में जाने के बाद विटामन ए में बदल जाता है। बीटा कैरोटीन तेज धूप से आंखों को नुकसान होने से बचाती है। इसी के साथ मोतियाबिंद और आंखों की अन्य सामान्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। पीली गाजर में ल्यूटिन पाया जाता है। रिसर्च के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ आंखों में होने वाली दिक्कतों को हमेशा के लिए दूर करता है।

कैंसर जैसे रोग को रखता है दूर

एक रिसर्च के अनुसार गाजर का लगातार सेवन करने से कैंसर की संभावना कम हो जाती है। गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स से लड़ने में काफी मदद करता है। गाजर में दो मुख्य तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। एक

कैरोटीनॉयड और एंथोसायनिन पाया जाता है। और कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए यह दोनों एंटीऑक्सीडेंट मुख्य भूमिका निभाते हैं।

मोटा पेट हमेशा के लिए चला जाएगा

गाजर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि लाल गाजर में पाए जाने वाले लाइकोपीन,

हृदय रोग को रोकता है। इसी के साथ गाजर में पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में काफी मदद करता है। गाजर में पाए जाने वाले फाइबर वजन को कम करने में मदद करता है। गाजर में मौजूद विटामिन सी शरीर में एंटीबॉडीज बनाने में मदद करता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत और बचाता है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो पेट साफ करने के लिए आपको रोजाना गाजर का सेवन करना चाहिए। गाजर में मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मदद करता है। इसी के साथ गाजर में कैल्शियम और विटामिन के अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों हड्डियों को मजबूत बनाता है। रोजाना गाजर खाने से डायबिटीज की समस्या दूर होती है। डायबिटीज के मरीजों को गाजर सहित बिना स्टार्च वाली सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है।

chat bot
आपका साथी