जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, कार ने बैंड पार्टी को रौंदा; दो की मौके पर गई जान Jamshedpur News

जमशेदपुर के साकची रामलीला मैदान के पास बेलगाम कार ने बैंड पार्टी को कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। एक अस्‍पताल में मौत से संघर्ष कर रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 09:15 AM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 01:52 PM (IST)
जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, कार ने बैंड पार्टी को रौंदा; दो की मौके पर गई जान Jamshedpur News
जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा, कार ने बैंड पार्टी को रौंदा; दो की मौके पर गई जान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। साकची थाना क्षेत्र काशीडीह भारत ट्रांसपोर्ट के सामने सफेद रंग की वर्ना कार ने बुधवार सुबह छह बजे बैंड पार्टी के तीन सदस्यों को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में दाखिल कराया गया।

पुलिस ने कार जब्त कर चालक के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। बारीडीह से बिष्टुपुर की ओर कार बारात से लौट रही थी। मृतकों की शिनाख्त बिहार समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के बलीपुर निवासी जीवछ राम (62) और समस्तीपुर के खतुआहा बाहुरपट्टी ग्राम खैरी के धनीचंद्र राम (40) के रूप मे की गई। घायल सिंहेश्वर राम मृतक धनीचंद्र राम का भाई है। साकची इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह के अनुसार कार सिदगोड़ा थाना क्षेत्र बारीडीह निवासी पीयूष कुमार मिश्रा की है।

बैंड के कार्यालय जा रहे थे पैदल

घायल सिंहेश्वर राम ने बताया कि वह अपने भाई धनीचंद्र राम के साथ सीतारामडेरा कुम्हार पाड़ा में लक्ष्मी सिंह और और परिचित जीवछ राम लोधी बाबू के मकान में किराये पर रहते हैं। साकची स्टेट माइल रोड शालिनी मार्केट के सुपर जिया बैंड में काम करते हैं। सभी बुधवार सुबह कुम्हार पाड़ा से बैंड के कार्यालय पैदल आ रहे थे। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने सभी को चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना साकर रही पुलिस पहुंची। सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां दो को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल की शिकायत पर साकची थाना में कार सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दोनों मृतक 10 वर्षो से राम करते थे बैंड बजाने का काम 

 सिंहेश्वर राम ने बताया कि सुपर जियो बैंड में बैंड बजाने का धनीचंद्र राम और जीवछ राम 10 वर्षो से करते थे। बैंड पार्टी के संचालक हसीमुद्दीन है। 

शव को एंबुलेंस से भेजे गए समस्तीपुर

बैंड पार्टी के संचालक हसीमुद्दीन ने बताया कि धनीचंद्र राम और जीवछ राम के शव को पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से देर शाम समस्तीपुर पैतृक घर भिजवा दिए गए हैं।

कीताडीह जाना था सभी को

हसीमुद्दीन के अनुसार धनीचंद्र राम और जीवछ राम और सिंहेश्वर को बुधवार सुबह परसुडीह के कीताडीह में विवाह समारोह में बैंड बजाने के लिए जाना था। इसलिए सभी साकची कार्यालय सुबह आ रहे थे। मंगलवार रात कदमा गए बैंड बजाने को गए थे।

chat bot
आपका साथी