Cancer : कैंसर के खतरनाक संकेत है ये लक्षण, अगर शरीर में आ रहा यह बदलाव तो हो जाएं सावधान

Cancer Warning कई बार हमारे शरीर में बदलाव होते हैं जिसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही बाद में गंभीर समस्या बन जाती है। कैंसर जैसी बीमारी में यह और भी खतरनाक हो जाता है। जानिए कैंसर होने के पहले शरीर में क्या-क्या होते हैं बदलाव...

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:15 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 03:20 PM (IST)
Cancer : कैंसर के खतरनाक संकेत है ये लक्षण, अगर शरीर में आ रहा यह बदलाव तो हो जाएं सावधान
Cancer : कैंसर के खतरनाक संकेत है ये लक्षण, अगर शरीर में आ रहा यह बदलाव तो हो जाएं सावधान

जमशेदपुर : आपको अपने शरीर में कोई बदलाव नजर आए तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैल जाती है। अगर सही समय पर इसका पता नहीं चले तो मरीज की जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

एमजीएम अस्पताल के चिकित्सक डॉ. बलराम झा बताते हैं, ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि एडवांस स्टेज में कैंसर के लक्षण सामने आते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ शुरूआती लक्षण भी इस बीमारी का संकेत देते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि हम इन लक्षणों को सामान्य मानकर इग्नोर कर देते हैं।

वजन कम हो रहा हो - अगर आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो सतर्क हो जाएं, यह कैंस का संकेत हो सकता है।

शरीर में सूजन या गांठ - शरीर के किसी हिस्से में सूजन या गांठ नजर आए तो इसे अनदेखा न करें, पेट, ब्रेस्ट या टेस्टीकल में गांठ कैंसर की वजह हो सकती है।

लगातार कफ बनना - लगातार कफ बने रहना भी कैंसर का संकेत है। अगर तीन से चार हफ्ते तक लगातार कफ बना रहे तो इसे इग्नोर न करें। लगातार कफ रहना, कफ के साथ खून आना, सांस लेने में तकलीफ होना लंग कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

तिल या मस्से में बदलाव - तिल या मस्से में कोई बदलाव दिखे तो इसे इग्नोर न करें। ज्यादातर लोग इस पर गौर नहीं करते, लेकिन यह स्किन कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। अगर कोई नया मस्सा दिख या पहले से स्किन पर मौजूद मस्से या तिल के रंग और आकार में बदलाव नजर आए तो इसे अनदेखा नहीं करें।

पेशाब में खून आना - पेशाब में खून आना कैंसर का वार्निंग साइन हो सकता है। यह बावेल कैंसर के संकेत हो सकता है। टॉयलेट हैबिट्स में बदलाव यानि सामान्य तौर पर आप जितनी बार टॉयलेट जाते हैं, उससे ज्यादा टॉयलेट जाना और कब्ज की समस्या हो तो इसे नजरअंदाज नहीं करें। पुरूषों में प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। इसकी वजह से कमर के निचले हिस्से में दर्द रहता है।

दर्द महसूस होना - लगातार हफ्तों तक दर्द महसूस हो तो यह भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। कैंसर रिसर्च के अनुसार कैंसर से जुड़ा दर्द इसलिए होता है क्योंकि ट्यूमर, हड्डिंयों, नसों और दूसरे अंगों पर प्रेशर डालते हैं।

सीने में जलन - अगर आपको लगातार सीने में जलन महसूस हो रही है तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। स्टोमेच या थ्रोट कैंसर में ऐसा होता है।

खाना निगलने में दिक्कत महसूस होना - खाना खाते हुए निगलने में तकलीफ या दर्द महसूस हो, खाना बार-बार गला में फंस जाए तो यह कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

रात में पसीना आना - रात में पसीना आना भी कई तरह के कैंसर का वार्निंग साइन हो सकता है।

chat bot
आपका साथी