प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गालूडीह में कटा केक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी द्वारा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन 7 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम कर मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:00 AM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गालूडीह में कटा केक
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गालूडीह में कटा केक

संसू, गालूडीह : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वां जन्मदिन गालूडीह भाजपा मंडल कमेटी द्वारा शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन 7 अक्टूबर तक अलग-अलग कार्यक्रम कर मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में गालूडीह स्टेशन परिसर में केक काटकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश भेजा। स्टेशन परिसर के उपस्थित लोगों के बीच केक व मिठाई का वितरण किया। अध्यक्ष अमरदीप ने कहा देश के प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम सभी भारतीय जनता पार्टी के लोग सेवा दिवस के रूप में मना रहे है। जन्मदिन के अवसर पर सम्मान समारोह से जरूरत मंद को सहयोग कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अमर दीप शर्मा, विश्वजीत पांडे, राजेश साह, सपन पाल, शिव गोप, अजय अग्रवाल, शंकर कर्मकार, विश्वजीत सेन, सोम सिंह उपस्थित थे। भाजपाइयों ने मनाया सेवा दिवस : 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों की मदद की। अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल, बिस्कुट आदि का वितरण किया। मौके पर गोपन परिहारी, मनोरंजन महतो,, पिटू मलिक, संजय दास आदि उपस्थित थे। शतदल महतो ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिप अध्यक्ष की पहल पर बना आयुष्मान कार्ड : जिला परिषद की अध्यक्षा बुलूरानी सिंह के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को एक महिला अपने पति दीपक कुमार की ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद का आग्रह लेकर पहुंची। महिला के पति बीमार है और वह काफी दिनों से परेशान हैं। जिला परिषद ने महिला के बातों को सुनने के बाद राशन कार्ड बनवाने की बात कहीं। तत्काल जिला अनुभाजन पदाधिकारी से बात कर इस बात की जानकारी दी कि महिला के पति दीपक कुमार किसी बीमारी से ग्रस्त है और उनका इलाज आयुष्मान कार्ड के द्वारा होना है। लेकिन राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। फिर जिला अनुभाजन पदअधिकारी ने तत्काल उस महिला का राशन कार्ड बनवाया। जिससे आयुष्मान कार्ड के द्वारा दीपक कुमार का उचित इलाज हो पाएगा। इस संबंध में बुलु रानी के निजी सहायक राजा कालिदी ने कहा की आगे भी किसी तरीके की परेशानी हो तो आप कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी