टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सीएसपी और शेषनाथ ने किया नामांकन

टाटा वर्कर्स यूनियन में होने वाले उप चुनाव में सोमवार सीएसपी सिंह व शेषनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 10:10 AM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 11:01 AM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सीएसपी और शेषनाथ ने किया नामांकन
टाटा वर्कर्स यूनियन उपचुनाव में सीएसपी और शेषनाथ ने किया नामांकन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन में होने वाले उप चुनाव में सोमवार सीएसपी सिंह व शेषनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। यूनियन के निर्वाचन क्षेत्र, पावर हाउस 5 में 27 अप्रैल को उप चुनाव हो रहा है। टाटा वर्कर्स यूनियन उप चुनाव के लिए सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी भगवान सिंह ने सोमवार शाम दोनो उम्मीदवारों के प्रस्तावक और अनुमोदक के नाम का प्रकाशन किया। तय चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दोनो उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच कर शाम साढ़े पांच बजे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। वहीं, बुधवार को नामांकन पत्र की वापसी के दिन तय किया गया है।

कौन बने किसके प्रस्तावक और अनुमोदक

सीएसपी सिंह : प्रस्तावक : टिकू कुंडू, अमर सिंह, विमल महतो, अरुण कुमार महतो, मुकेश पुरी जी गोस्वामी, सुशांतो फडीकर, मो. तनवीर अहमद व पी उमा शंकर ने जबकि अनुमोदक में पंचू हांसदा, श्रीकांत कुमार पुष्टि, नीरज कुमार श्रीवास्तव, उमाशंकर सिन्हा, विशाल द्विवेदी, शशिकांत प्रसाद, राजेश कुमार व नवीन कुमार ने हस्ताक्षर किया।

शेषनाथ सिंह : प्रस्ताव : राजेश कुमार सिंह, परमानंद विष्णुजी कहवे, सत्य प्रिय नायक, सुमित कुमार डे, राजेश कुमार सिंह, अश्विनी कुमार मिश्र, सुशांत कुमार भंजा व तपन कुमार ने जबकि अनुमोदक में मनीष कुमार गोस्वामी, सौरभ सिन्हा, समीर कुमार घडेइ, शरनदीप सिंह, मनीष कुमार गोस्वामी, मैनाक गुछाइत, उत्तम सिंह व चंद्रमा सिंह ने हस्ताक्षर किया।

टीए 2016 बैच ने ज्वाइन किया टाटा स्टील : ट्रेड अप्रेंटिस 2016 की बैच ने सोमवार को टाटा स्टील ज्वाइन कर लिया है। इस बैच में लगभग 400 युवा और युवतियां शामिल हैं। टाटा स्टील के बिष्टुपुर स्थित शावक नानावटी टेक्नीकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआइ) में पूरे बैच के बच्चे अलग-अलग विधाओं में तीन वर्षो का प्रशिक्षण पूरा किए। हालांकि सभी बच्चे 15 अप्रैल से ही कंपनी ज्वाइन करना था लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसमें देरी हुई। सभी प्रशिक्षु कंपनी में छह माह प्रोबेशन अवधि में काम करेंगे। इसे सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद ही वे कंपनी के पे-रोल में शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी