Parlor operator Murder case : मोबाइल के कारण पकड़ा गया जमशेदपुर के मेंस पार्लर संचालिका का हत्यारा

Parlor operator Murder case हत्या करने के बाद राकेश मुखी केबुल हरिजन बस्ती अपने घर चला गया था। उसने ट्यूब हरिजन बस्ती में रहने वाले अपने एक परिचित को फोन कर पूछा कि वहां क्या हुआ है। उससे पूरे मामले की जानकारी ली।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:06 AM (IST)
Parlor operator Murder case : मोबाइल के कारण पकड़ा गया जमशेदपुर के मेंस पार्लर संचालिका का हत्यारा
20 सितंबर को सनराइज ब्यूटी पार्लर की संचालिका की हत्या हुई ।

जमशेदपुर।  बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास 20 सितंबर को सनराइज ब्यूटी पार्लर की संचालिका की हुई हत्या मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वणन ने पत्रकारों को जानकारी दी। बताया कि संचालिका की हत्या गोलमुरी केबुल हरिजन बस्ती निवासी राकेश मुखी ने दुपट्टा से गला घोंटकर दी थी। एसएसपी ने बताया कि शराब के नशे में राकेश मुखी पार्लर में मसाज कराने गया गया था। उसने संचालिका के साथ गलत करने की कोशिश की, लेकिन विरोध के कारण वह इसमें सफल नहीं हो सका। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी।

गुस्से में उसने संचालिका के मुंह पर मुक्का मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया। इस दौरान राकेश मुखी का मोबाइल वहीं छूट गया था। उसी से वह पकड़ा गया। आरोपी के नाखून से खरोंच के निशान भी मृतका के शरीर पर मिले थे। नाखून में चमड़ा भी फंसा मिला, जिससे उसके हत्या में शामिल होने की पुष्टि हुई।

हत्या के बाद गोलमुरी हरिजन बस्ती घर चला गया, दबिश बढ़ी तो हरहरगुट्टू भागा

हत्या करने के बाद राकेश मुखी केबुल हरिजन बस्ती अपने घर चला गया था। उसने ट्यूब हरिजन बस्ती में रहने वाले अपने एक परिचित को फोन कर पूछा कि वहां क्या हुआ है। उससे पूरे मामले की जानकारी ली, जिसके बाद वह ट्यूब हरिजन बस्ती अपने मामा के घर चला गया था। रात में वह बागबेड़ा के हरहरगुट्टू भाग गया था। पुलिस की दबिश के बाद राकेश मुखी हरिजन बस्ती नहीं आ रहा था, लेकिन वह कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया। एसएसपी ने बताया कि पार्लर संचालिका के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। आरोपित और मृतका का मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पत्रकार वार्ता में सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, बर्मामाइंस थानेदार राजू समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

मेंस पार्लर में चलता देह व्यापार का धंधा

मेस पार्लर में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की हमेशा सूचना मिलती है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं होनेे के कारण यह धंधा पार्लर में खूब फल-फूल रहा है। कुछ माह पहले साकची के पार्लर में छापामारी हुई थी, जहां महिला और पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे। कई भाग निकले थे। संचालिका समेत तीन को साकची थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शहर के जुगसलाई, साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह, सीतारामडेरा इलाके में मेंस पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी