Job in Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर बहाली, केवल इंटव्यू से पाएं नौकरी, यहां रही सभी जानकारी

Job in Jharkhand झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकाली गई है। एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से लेकर फिजिशियन चिकित्सक एएनएम नर्स जीएनएम लैब टेक्नीशियन मेडिकल ऑफिसर एमआरओ सहित अन्य पदों पर बहाली से जुडी ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 02:41 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:13 AM (IST)
Job in Jharkhand: स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर बहाली, केवल इंटव्यू से पाएं नौकरी, यहां रही सभी जानकारी
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में स्वास्थ्य विभाग में 434 पदों पर बहाली होने वाली है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकाली गई है। हालांकि, यह सीमित समय के लिए है। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड वार्ड को संचालित करने के लिए एनेस्थीसिया विशेषज्ञ से लेकर फिजिशियन चिकित्सक, एएनएम नर्स, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, एमआरओ सहित अन्य पदों पर बहाली निकाली गई है।

कुल 434 पदों पर बहाली होने वाली है। इसके लिए 11 मई को बिष्टुपुर स्थित लोयला स्कूल के प्रेक्षागृह में साक्षात्कार रखा गया है। जहां पर चयनित किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई नए अस्थायी अस्पताल खोले जा रहे हैं। जहां पर वेंटिलेटर से लेकर ऑक्सीजन बेड सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाए जा रहे हैं लेकिन इसे संचालित करने के लिए चिकित्सक व कर्मचारियों की भारी कमी हो रही थी। जिसे देखते हुए यह बहाली निकाली गई है।

खोले जा रहे कई अस्थायी अस्पताल

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर जिला प्रशासन पुख्ता तैयारी करने में जुटा है। इसे लेकर शहर में कई अस्थायी अस्पताल खोले जा रहे हैं। जिसे संचालित करने के लिए डॉक्टर से लेकर नर्स व कर्मचारी की जरूरत होगी। इसे लेकर बड़े पैमाने पर बहाली निकाली गई है। अब देखना है कि इसमें भाग लेने के लिए कितने लोग आगे आते हैं।

किस पद पर होगी नियुक्ति

पद - संख्या - वेतन

एएनएम नर्स - 53 - 13,000

जीएनएम - 110 - 16,500

वार्ड अटेंडर - 112 - 10,000

लैब टेक्नीशियन - 29 - 12,000

ओटी टेक्नीशियन - 10 - 15,000

मेडिकल ऑफिसर - 30 - 63,000

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ - 15 - 1,05,000

एमआरओ - 14 - 1,05,000

स्ट्रेचर वाहक - 39 - 10,000

लैब अटेंडेंट - 22 - 10,000

chat bot
आपका साथी