दो बाइक की टक्कर में दो महिला समेत तीन का टूटा पैर

पुंडबाद के ढोडासाई और बुआटांड के बीच दो बाइक की सिधी टक्कर में दो महिला समेत तीन लोगों का पैर टुट गया है। अन्य एक युवक को गहरी चोट लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:30 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:30 AM (IST)
दो बाइक की टक्कर में दो महिला समेत तीन का टूटा पैर
दो बाइक की टक्कर में दो महिला समेत तीन का टूटा पैर

संसू, डुमरिया : पुंडबाद के ढोडासाई और बुआटांड के बीच दो बाइक की सिधी टक्कर में दो महिला समेत तीन लोगों का पैर टुट गया है। अन्य एक युवक को गहरी चोट लगी है। घायलों का इलाज के लिए एक निजी वाहन से डुमरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद प्रभारी चिकित्सक डा. दुर्गा चरण मुर्मू ने सभी घायलों को एमजीएम रेफर कर दिया है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि भितरआमदा के महेंद्र हेंब्रम 22 ने आड़ापाही गांव से अपनी मौसी धानी मुर्मू 22 एवं बबिता मुर्मू 18 को बाईक में पीछे बैठाकर ऑनलाइन फार्म भरने के लिए मुसाबनी माइंस कॉलेज ले जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे पड़सा गांव के बिरोधर सिंह का 13 वर्षीय बेटा बचन सिंह ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे लहुलुहान हालत मे सभी लोग काफी देर तक सड़क पर पड़े थे। इस दूर्घटना मे धानी मुर्मू एवं उसकी बहन बबिता मुर्मू का दायां पैर टूट गया है। जबकि इनके बाइक को टक्कर मारनेवाला नाबालिग किशोर बचन सिंह का भी दांया पैर का घुटना टुट गया है। वहीं महेंद्र हेंब्रम के कमर व दाहिना हाथ में चोट लगी है। बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को रेफर कर दिया गया है। विधायक के प्रयास से तीन दिन बाद टीएमएच से मिला पत्नी का शव : विधायक रामदास सोरेन की पहल पर प्रखंड के माटीगोड़ा पचांयत अन्तर्गत छपड़ा मोड़ निवासी दिलीप गुप्ता की पत्नी लक्ष्मी देवी का शव तीन दिन बाद टीएमएच से मिल पाया। टेंपो चलाकर अपने परिवार का पेट पालने वाले दिलीप गुप्ता की पत्नी की मौत टीएमच में इलाज के दौरान हो गई थी। अस्पताल का बिल एक लाख दस हजार हो जाने के कारण आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण दिलीप बिल देने में असमर्थ थे। उन्होंने झामुमो के माटीगोड़ा पचांयत अध्यक्ष अशोक दास के माध्यम से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन से पत्नी का शव दिलाने के लिए फरियाद लगाया। प्रधान सोरेन ने इसकी सूचना विधायक रामदास सोरेन को दिया और बुधवार की सुबह विधायक के निर्देश पर टीएमएच गया। टीएमएच प्रबंधन ने बिल माफ करते हुए दिलीप गुप्ता को उनकी पत्नी का शव सुपुर्द कर दिया। शव जैसे ही छपड़ा मोड़ पहुंचा, लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के स्वजन समेत गांव वालों ने विधायक रामदास सोरेन और प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन सहित झामुमो प्रखंड कमेटी का आभार प्रकट किया। मौके पर झामुमो पचांयत अध्यक्ष अशोक दास, सोनू सिन्हा,संजय सिन्हा संजय गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी