जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल बंद Jamshedpur News

तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद नरायाणा अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती बंद कर दी गई है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:16 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:16 PM (IST)
जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल बंद Jamshedpur News
जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल बंद Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद नरायाणा अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती बंद कर दी गई है। साथ ही पूर्व से भर्ती मरीजों को छुट्टी नहीं दी जा रही है। गुरुवार तक संभवत: सभी मरीजों की छुट्टी कर दी जाएगी। फिलहाल अस्पताल में लगभग 100 मरीज भर्ती हैं।

अगले दो दिन के लिए अस्पताल को सैनिटाइज कर पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, पॉजिटिव डॉक्टर, नर्स व कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस कर उनका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। संभवत: रविवार तक अस्पताल बंद रहेगा।  लगभग 200 बेड के इस अस्पताल को बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। ब्रह्मानंद के फैसलिटी डायरेक्टर टी. घोष ने बताया कि फिलहाल भर्ती मरीजों को छुट्टी दी जा रही है। उसके बाद कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए डॉक्टर व कर्मचारियों का भी कोरोना जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी