टाटा ब्लूस्कोप कर्मियों को मिलेगा अधिकतम 45,385 रूपए बोनस

बीते साल 2018-19 में कर्मचारियों को 15.1 फीसद बोनस मिला था।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:15 PM (IST)
टाटा ब्लूस्कोप कर्मियों को मिलेगा अधिकतम 45,385 रूपए बोनस
टाटा ब्लूस्कोप कर्मियों को मिलेगा अधिकतम 45,385 रूपए बोनस

जासं, जमशेदपुर : टाटा ब्लूस्कोप कर्मियों को वित्तीय वर्ष 2019-20 में 13.58 फीसद बोनस मिलेगा। इसे लेकर गुरुवार को काफी मशक्कत के बाद प्रबंधन-यूनियन के बीच समझौता हो गया। समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को न्यूनतम 19,630 व अधिकतम 45,385 रुपये मिलेंगे। दिसंबर महीने में बोनस को लेकर फार्मूला बनाया जाएगा। दो दिन के अंदर कर्मचारियों के बैंक खाते में यह बोनस राशि भेज दी जाएगी। बीते साल 2018-19 में कर्मचारियों को 15.1 फीसद बोनस मिला था। इस साल भी बीते साल की भांति 33 लाख रूपए बोनस मद में मिला है। कंपनी के 104 स्थायी कर्मचारियों के बीच यह राशि वितरित होगी। वहीं समझौते पत्र पर प्रबंधन पक्ष से एमडी रितेन चौधरी, चीफ आपरेटिग डा. आशीष भादुड़ी, चीफ एचआर-आइआर अनिता, जे. माथव, राजेश कुमार त्रिपाठी, हेड फिनांस पियुष कुमार, यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय,वर्किग प्रेसीडेंट बिजय खान, डिप्टी प्रेसीडेंट कमलेश साहू, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, महामंत्री संजय सिंह, संयुक्त महामंत्री हुसैन कादमी, कोषाध्यक्ष हेमंत भाकुनी, कमेटी मेंबर अनुपम सिंह, टीकाचंद दीव, संतोष साहू, निशांत गौतम ने हस्ताक्षर किए।

chat bot
आपका साथी