जमशेदपुर के बर्मामाइंस में घूम रहा बोकारो का अपराधी, मोस्टवांटेड है शीतल जायसवाल
बोकारो के अपराधी शीतल जायसवाल के बर्मामाइंस के मिल्स एंड गोडाउन एरिया में घूमने की सूचना है। वह इलाके में ही कहीं संरक्षण लिए हुए है और फरारी काट रहा हैै। उसके खिलाफ बोकारो के जरीडीह थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी सात नवंबर 2016 को दर्ज है।
जमशेदपुर, जासं। बोकारो के अपराधी शीतल जायसवाल के बर्मामाइंस के मिल्स एंड गोडाउन एरिया में घूमने की सूचना है। वह इलाके में ही कहीं संरक्षण लिए हुए है और फरारी काट रहा हैै। उसके खिलाफ बोकारो के जरीडीह थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी सात नवंबर 2016 को दर्ज है।
अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हैै। वह शहर और विशेषकर बर्मामाइंस में घूमते देखा जा रहा हैै। वह शहर में भी किसी से रंगदारी अथवा पैसे के लिए ब्लैकमेल या किसी गलत घटना को अंजाम दे सकता है। हालांकि बर्मामाइंस थाना की पुलिस ऐसी कोई जानकारी से इंकार कर रही हैै।
शादी का झांसा देकर जंगल में किया यौन शोषण, अकेेले छोड़कर भाग निकला पुुलिसकर्मी
पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र की एक युवती जो घाटशिला के नर्सिंग होम में कार्यरत है उसने मुसाबनी थाना के एलटी ऑपरेटर प्रेमचंद्र मुर्मू पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने आरोप लगाया है। न्याय की गुहार को लेकर शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। बताया कि तुलाग्राम निवासी प्रेमचंद्र मुर्मू से स्कूल समय से उसकी पहचान है। दोस्ती थी। दोस्ती प्यार में बदल गई। अप्रैल 2021 में वह उससे मिली। शादी का झांसा यौन यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो वह शादी करने के बहाने 5 जून को घाटशिला आकर शादी करने की बात कहकर ले गया। वह उसे बुनुडीह जंगल ले गया। पूछने पर बताया जिस मंदिर में उसे शादी करनी है उसी मंदिर में उसके गांव वाले आए हैं। दोनों वहां रुक गए। जंगल में शारीरिक संबंध बनाया। कहा कि दोनों पति-पत्नी हो गए हैं। इसके बाद उसे घर जाने को बोलकर वहां उसे अकेला छोड़कर भाग गया। वहां से वह किसी तरह अपने घर पहुंची। छह जून को ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी दी। प्रेमचंद्र के पिता ने कहा बेटा कहां है उन्हें नहीं मालूम। कोवाली थाना में लिखित शिकायत दी। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मानगो से भागे प्रेमी युगल का एसएसपी के सामने आत्मसमर्पण
मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना रोड आदर्श नगर से भागे ओमप्रकाश और रिया धर ने शुक्रवार को एसएसपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। कहा कि दोनों बालिग है। मर्जी से शादी कर चुके हैं। साथ-साथ रहना चाहते हैं। रिया के परिवार वालों ने थाना में ओमप्रकाश के खिलाफ शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दोनों आदर्शनगर में पड़ोस में रहते हैं और काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। रिया ने बताया कि उसके परिवार वाले उसकी कहीं और शादी करवाना चाह रहे थे पर वह ओम प्रकाश से ही शादी करना चाहती थी। दोनों ने सात जून को जमशेदपुर से भागकर बिहार के पूर्वी चंपारण के एक मंदिर में गए। वहां नौ जून को शादी कर ली। एसएसपी ने पूरी बात सुनने के बाद दोनों को पटमदा डीएसपी सुमित कुमार के भेज दिया। वहीं दोनों ने बताया कि परिवार वाले शादी के खिलाफ है। कहीं उनदोनों को परिवार वाले अलग नहीं कर दे। इसलिए आत्मसमर्पण कर दिया।