बुद्ध पूर्णिमा पर बोधि मंदिर में प्रवाहित हुई रवींद्र संगीत की धारा

भगवान गौतम बुद्ध की 2563वीं जयंती साकची स्थित बोधि मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या में रवींद्र संगीत की धारा भी प्रवाहित हुई।

By Edited By: Publish:Sun, 19 May 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 19 May 2019 11:47 AM (IST)
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधि मंदिर में प्रवाहित हुई रवींद्र संगीत की धारा
बुद्ध पूर्णिमा पर बोधि मंदिर में प्रवाहित हुई रवींद्र संगीत की धारा

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  भगवान गौतम बुद्ध की 2563वीं जयंती साकची स्थित बोधि मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। यह संयोग ही है कि नौ मई को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती थी, जबकि नौवें दिन गौतम बुद्ध की जयंती मनाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक संध्या में रवींद्र संगीत की धारा भी प्रवाहित हुई, जिसमें महिलाओं ने चंडालिका व नगर लक्ष्मी शीर्षक वाली टैगोर की उन रचनाओं को प्रस्तुत किया, जिसमें बुद्ध की महिमा व उपदेशों का बखान किया गया है।

इसी कड़ी में बच्चियों ने बुद्ध पर आधारित गीति-नाट्य प्रस्तुत किया, जिसमें अदिति सेनगुप्ता, शर्मिष्ठा धर, मानिक बोस, बुलबुल मुखर्जी, रूपा पाल, मंजू चक्रवर्ती, सुप्रीति विश्वास ने तालियां बटोरीं। गीति-नाट्य की पटकथा झरना कर, भारती भट्टाचार्य व बुलबुल विश्वास की थी। अनुष्ठान का शुभारंभ शनिवार की सुबह छह बजे विश्व शांति प्रार्थना से हुई, तो इसके बाद वृद्धाश्रम व अनाथाश्रम में फल वितरण किया गया। सुबह 10 बजे बोधि मंदिर में बुद्ध की पूजा-अर्चना की गई।

68 लोगों ने किया रक्तदान

मंदिर परिसर में सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर भी लगा था, जिसमें 68 लोगों ने रक्तदान किया। दोपहर में श्रद्धालुओं ने सहभोज किया। पूजा-अर्चना मुख्य भिक्षु रेव्ह. डॉ. के. संघरक्षित महाथेरा व धर्मदर्शी भिक्षु ने संपन्न करायी। शाम को एक हजार दीप भी प्रज्जवलित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बोधि मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. मनोज हुमाने, अरुण बरुआ, प्रकाश बरुआ, चंदन बरुआ, आलोक बरुआ, शुभेंदु बरुआ समेत अन्य सदस्य सक्रिय रहे।

पुरस्कृत हुए चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता

बुद्ध जयंती पर बोधि मंदिर में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई, जिसके विजेता पुरस्कृत किए गए। विजेताओं में ग्रुप-ए से शौर्या सुमन, निर्वाण सिन्हा, आराध्या सृष्टि, सांघवी दास, श्रावणी दास, पलक शर्मा, ग्रुप-बी से पूनम सोरेन, शुभाषिनी शिंदी, रितेश प्रमाणिक, करण महतो व प्रीति विश्वास, ग्रुप-सी से निशांत सामंता, पी. अंबरीशा, अंशुमान बेहरा व पल्लवी पाल, ग्रुप-डी से सुशांत प्रजापति, आशीष विश्वास, रोमा सिन्हा व चांदनी कुमारी शामिल थीं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी