अंधापन निवारण अभियान के तहत मिली शिवर लगाने की स्वीकृति

उपायुक्त सूरज कुमार ने टी.एम.एच. के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर नेत्र शिविरों के आयोजन में सहयोग करने का अनुरोध किया किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:02 AM (IST)
अंधापन निवारण अभियान के तहत मिली शिवर लगाने की स्वीकृति
अंधापन निवारण अभियान के तहत मिली शिवर लगाने की स्वीकृति

जासं, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने भारतीय रेड क्रास सोसाइटी तथा राम मनोहर लोहिया नेत्रालय को अंधापन निवारण अभियान के तहत निशुल्क नेत्र शिविरों के आयोजन की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शिविर के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने हेतु प्रशिक्षु डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया को नोडल अफसर बनाया गया है। नेत्र शिविरों के आयोजन के लिए जिले के सिविल सर्जन, रेडक्रास के सचिव तथा नेत्र चिकित्सक डा. बीपी सिंह कोर्डिनेशन का काम करेंगे। उपायुक्त सूरज कुमार ने टी.एम.एच. के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर नेत्र शिविरों के आयोजन में सहयोग करने का अनुरोध किया किया है। नेत्र शिविर दशहरा के बाद 31 अक्टूबर से शुरु होंगे तथा प्रत्येक सप्ताह पूर्व की तरह प्रत्येक शनिवार को आंखों की जांच तथा प्रत्येक रविवार को आपरेशन किया जायेगा। 31 अक्टूबर को संगीता-सुनील अग्रवाल द्वारा रोटरी क्लब आफ जमशेदपुर स्टील सिटी के संयोजन में सम्पन्न होगा।

chat bot
आपका साथी