सांसद के प्रयास से माहताम के जरूरतमंदों को मिला कंबल, ठिठुरती जिंदगी को सुकून Jamshedpur News

पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला प्रखंड के सीमावर्ती सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र माहताम गांव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत के नेतृत्व में ठंड के कहर के मद्देनजर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 05:44 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 05:44 PM (IST)
सांसद के प्रयास से माहताम के जरूरतमंदों को मिला कंबल, ठिठुरती जिंदगी को सुकून Jamshedpur News
घाटशिला अनुमंडल इलाके में ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद विद्युतवरण महतो।

घाटशिला (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला प्रखंड के सीमावर्ती सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र माहताम गांव में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत के नेतृत्व में ठंड के कहर के मद्देनजर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विद्युतवरण महतो उपस्थित हुए। इस मौके पर निजी स्तर पर 640 जरूरतमंद बुजुर्गों को अपने हाथों से कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान सांसद विद्युतवरण महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान के साथ- साथ वंचित ग्रामीणों के विकास की दिशा में संकल्पित हैं। इतना ही नहीं, जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कर कैसे सीधे तौर पर योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके प्रयासरत हैं। यहीं कारण है कि गरीबों की तकलीफों को समझते हुए बीहड़ ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंदों के बीच कंबल प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

मौके पर दिनेश साहू, चंडीचरण साहू, सरोज महापात्रा, सत्यनारायण पुष्टि, बाबलू प्रसाद, हराधन सिंह, हेमंतनारायण देव, सुरेश रवानी, प्रभाकर दास, मानसिंह हेम्ब्रम, अमित बिषई, नंदलाल भकत, भूदेव भकत, हरभल्लव भकत, माणिक भकत, गौरचंद्र पाल, शरद पाल दुर्गा दंडपात, भरतचंद्र भकत समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी