घाटशिला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर दिया धरना

प्रदेश कमेटी के निर्देश पर भाजपा घाटशिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपने अपने आवास में किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में तथा निकम्मी झारखंड सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरने पर बैठे। घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय गोपाल कोईरी सुजन मन्ना माना कुंडू माला दे ने संयुक्त रूप से बताया कि हेमंत सरकार पिछले नवंबर माह में किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अभी तक नही कर पाई है..

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 09:00 AM (IST)
घाटशिला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर दिया धरना
घाटशिला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर दिया धरना

संस, घाटशिला : प्रदेश कमेटी के निर्देश पर भाजपा घाटशिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अपने अपने आवास में किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में तथा निकम्मी झारखंड सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरने पर बैठे। घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, गोपाल कोईरी, सुजन मन्ना, माना कुंडू, माला दे ने संयुक्त रूप से बताया कि हेमंत सरकार पिछले नवंबर माह में किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अभी तक नही कर पाई है। किसान काफी हताश और निराश हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में भी कोरोना काफी तेजी से पांव पसार रहा है, किसान पैसे के आभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं और आने वाले समय में धान बीज की खरीददारी कैसे कर पाएंगे। सरकार जल्द से जल्द किसानों को भुगातान करे नही तो भापजा जोरदार आंदोलन शुरू करेगी। किसानों के बकाया राशि का करें भुगतान : श्रीवत्स घोष : प्रदेश कमेटी के निर्देश पर बहरागोड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने आवास में किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में तथा निकम्मी झारखंड सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीवत्स घोष ने कहा कि हेमंत सरकार पिछले नवंबर माह में खरीदे गए धान का क्रय मूल्य का भुगतान अभी तक नही कर पाई है जिससे यह पता चलता है कि सरकार किसान विरोधी है। किसानों के बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करें। कहीं कहीं पर किसानों को आधे राशि का भुगतान किया गया है। धान बोने का समय आ गया है, अधिकांशत किसान इस आशा और भरोसा में रहे की शेष धान जो घरों में बचे हैं वो सरकार खरीदेगी लेकिन धान नहीं खरीद होने के कारण या तो किसान औने पौने दामों में धान को बिचौलियों के हाथो में बेचे गए या धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं। धरना पर भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, नारण मांडी, दीपंकर साहू, हेमकांत भुंइया, ब्रजेश मिश्र, मीनाक्षी जेना, हेमवती बेरा, सुलेखा बेरा, गौतम बासुरी, विणा पात्र, उषारानी बेरा, पार्थो सारथी बेरा आदि कार्यकर्ता धरने पर बैठे।

chat bot
आपका साथी