Jamshedpur News: सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने सड़क के गड्डों को भरकर किया दुरूस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कमेटी के द्वारा जर्जर सड़क के गड्डों को ईंट के टुकड़ों व पत्थरों से भरवाकर उसे दुरुस्त बना रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 05:28 PM (IST)
Jamshedpur News: सेवा सप्ताह के तहत भाजपाइयों ने सड़क के गड्डों को भरकर किया दुरूस्त
सड़क के गड्डों को भरवाते भाजपा मंडल कमेटी के सदस्य।

संवाद सहयोगी, घाटशिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह दिवस के रूप में मना रही है। इस सेवा सप्ताह दिवस पर भाजपा लोगों की सेवा कर रही है। इसी सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कमेटी जर्जर सड़क के गड्डों को ईंट के टुकड़ों व पत्थरों से भरवाकर उसे दुरुस्त बना रही है। भाजपा घाटशिला मंडल कमेटी की ओर से घाटशिला के गोपालपुर फाटक एवं मुक्तिधाम जाने वाली सड़क की मरम्मत की गयी।

उक्त दोनों सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। इससे राहगीरों को यात्रा में काफी परेशानी हो रहीं थी। सड़क के गड्डों में अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं थी। इन सड़कों से बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई भी होती है। बरसात होने पर सड़क पर बने यह गड्ढे तालाब में तब्दील हो जाते हैं। इसी समस्या को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी घाटशिला मंडल कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने इन गड्डों का भराव कराया ताकि लोगों को यात्रा में सहूलियत मिल सके। मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय ने कहा कि गोपालपुर फाटक के समीप काफी दुर्घटनाएं घट रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी भाजपा कमेटी को दी थी। आज कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने ईटा देकर सभी गड्ढे का भराव कराया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि घाटशिला के जिला परिषद ,मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पूरे जिला प्रशासन का इस समस्याओं पर किसी का ध्यान नहीं है। जबकि यह मुख्य बाजार है। इस सड़क से पूरे जिला प्रशासन का आना जाना लगा रहता है। लेकिन इस समस्या के समाधान करने वाला कोई नहीं है। मौके पर मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, सुजन मन्ना, सुभाष बनर्जी, सुरेंद्र नाथ, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी