Jamshedpur Politics: विवाद से परे आशीर्वाद लेने में जुटे भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्​दार

Jamshedpur Politics. सोनारी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकाि‍रियों ने भाजपा के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद मांगा। सोनारी के अटल चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई। इसके बाद मौनी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 08:24 AM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 08:24 AM (IST)
Jamshedpur Politics: विवाद से परे आशीर्वाद लेने में जुटे भाजपा के सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्​दार
भाजपा के वरिष्‍ठ जनों को सम्‍मानित करते सोनारी मंडल की नई कमेटी के पदधारी। जागरण

जमशेदपुर, जासं। भाजपा के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने शुक्रवार को सोनारी मंडल की कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी। हालांकि, इसके बाद भी विवाद और असंतोष नहीं थमा, लेकिन मंडल के अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं। 

पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकाि‍रियों ने भाजपा के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद मांगा। सोनारी के अटल चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई। इसके बाद मौनी बाबा मंदिर में नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान जमशेदपुर की पूर्व सांसद आभा महतो, जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल लहरी, दीपक पारीख, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, पूर्व महामंत्री प्रदीप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता महावीर सिंह, अरुण तिवारी, दिनेश पांडेय, पंचम जंघेल, प्यारेलाल साहू, सुदीप चौधरी आदि उपस्थित थे। 

अनुभवी नेताओं का लेंगे मार्गदर्शन

इस मौके पर प्रशांत पोद्​दार ने कहा कि भाजपा के बड़े, बुजुर्ग व अनुभवी नेताओं-कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूत करना लक्ष्य है। उन्हें जिला कमेटी ने जो दायित्व सौंपा है, उसे पूरा करना उनका कर्तव्य है। झारखंड में भाजपा को नई दिशा देने में सोनारी मंडल कोई कसर नहीं छोड़ेगी। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व का हो भी कार्यक्रम जिला कमेटी की ओर से दिया जाएगा, उसे पूरा करने में उनकी टीम के सभी पदाधिकारी व मंडल के कार्यकर्ता पूरे मन से जुटेंगे। किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। जिलाध्‍यक्ष ने पहले कमेटी कर दी थी खारिज

 ज्ञात हो कि प्रशांत पोद्​दार ने 12 दिसंबर को जिलाध्यक्ष की अनुमति-स्वीकृति के बगैर मंडल कमेटी की घोषणा कर दी थी, जिसे जिलाध्यक्ष ने खारिज करते हुए शुक्रवार को दोबारा कमेटी घोषित की। पोद्​दार इस विषय पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी