सीएम के विदेश से लौटने पर पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर फैसला : गिलुवा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर फैसला ले लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 07:00 AM (IST)
सीएम के विदेश से लौटने पर पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर फैसला : गिलुवा
सीएम के विदेश से लौटने पर पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर फैसला : गिलुवा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री के विदेश दौरे से लौटने के बाद पारा शिक्षकों के मानदेय वृद्धि पर फैसला ले लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे, मसलन, शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूलों का विलय आदि हैं, जो मुख्यमंत्री के साथ बैठकर सरकार के संज्ञान में लाए जाएंगे और इन पर भी सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

लक्ष्मण गिलुवा रविवार को दैनिक जागरण के चक्रधरपुर कार्यालय में आयोजित जागरण के लोकप्रिय कार्यक्रम 'प्रश्न प्रहर' में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे। दूरभाष पर लक्ष्मण गिलुवा से लोगों ने राजनीतिक, सरकार से संबंधित, रोजगार, जनहित समेत विभिन्न मुद्दों से जुड़े सवाल पूछे। जिसका जवाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया।

--

प्रश्न : स्थानीयता नीति का आगामी चुनावों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा?

-शिव शंकर महतो, पिस्का रोड रांची

उत्तर : भारतीय जनता पार्टी स्थानीय नीति को फिर से देख रही है। विधानसभा के पास संवैधानिक शक्ति है कि वह स्थानीय नीति में यदि गड़बड़ी हो तो संशोधन कर सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है। कहीं कोई गड़बडी न हो इसकी तैयारी की जा रही है। प्रश्न : कांड्रा स्टेशन से बाजार होते हुए 200 मीटर पक्की सड़क का निर्माण क्यों रुका है?

-डॉ. देवेंद्र प्रसाद, कांड्रा

उत्तर : रेलवे क्षेत्र में सड़क बनाने के लिए रेलवे से एनओसी लेनी होगी। यह सड़क हमारी प्राथमिक सूची में शामिल है। जल्द ही इसका हल निकाला जाएगा।

प्रश्न : शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में 2015-16 के लिए चयनित शिक्षकों की काउंसि¨लग क्यों नहीं हुई? लगभग 1500 अभ्यर्थियों की काउंसि¨लग होनी है। जबकि जबकि हाई कोर्ट ने जजमेंट भी अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला दिया है।

-राजेश कुमार राणा कोडरमा, मिथिलेश राणा चतरा, विनय कुमार हजारीबाग समेत अन्य

उत्तर : मामले को लेकर मुख्यमंत्री से बात करेंगे। बातचीत कर इस समस्या का हल निकालेंगे। सबकी काउंसि¨लग होगी।

प्रश्न : जमुआ के विधायक केदार हाजरा कार्यक्षेत्र के पंचायत नवाडरीह बरोटांड गांव में नहीं आते हैं।

-आशीष, जमुआ

उत्तर : विधायक मेरे अच्छे मित्र हैं। आपकी शिकायत पर उनसे बात करेंगे।

प्रश्न : सरकार की नीतियों से किसान मजदूर बन रहे हैं।

-निरंजन कुमार, आदित्यपुर

उत्तर : देश के प्रधानमंत्री किसान हित एवं उन्हें समृद्ध बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं। सूबे के किसान इजरायल भेजे जा रहे हैं, ताकि कम पानी में बेहतर खेती हो। प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का है, इस दिशा में कई कदम उठाए गए हैं।

प्रश्न : गुमला जिले में पिछड़ी जाति को आरक्षण नहीं है।

-हिमांशु रंजन, गुमला

उत्तर : इसका रास्ता निकाला जा रहा है। भूरिया कमेटी की वजह से यह समस्या आ रही है। जहां पूरी तरह आदिवासी आरक्षण है, वहां भी यही समस्या है।

प्रश्न : 2015-16 में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आइटीआइ इंस्ट्रक्टर के रूप में बहाली हुई थी। लेकिन इसकी राशि और प्रमाण पत्र नहीं मिला।

-सुधीर कुमार चतरा, तापस कुमार ¨सह घाटशिला

उत्तर : राज्य या केंद्र स्तर पर बहाली निकाली गई थी, यह देखना होगा। पूरे मामले का पता लगाकर समस्या का हल निकाला जाएगा।

प्रश्न : सरकार पारा शिक्षकों के मानेदय वृद्धि एवं स्थायीकरण पर क्या कर रही है?

-सीताराम यादव देवघर, मो. अकबर अली साहेबगंज, चम्बरू जामुदा चक्रधरपुर समेत अन्य

उत्तर : पारा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने के लिए बात आगे बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर दिल्ली में झारखंड के सभी सांसदों से बात हुई है। सभी सांसद मुख्यमंत्री से मिलेंगे। पारा शिक्षक हमारी प्राथमिक सूची में हैं। पारा टीचरों का आंदोलन सबसे पुराना है। मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद मानदेय बढ़ाने का रास्ता साफ हो जाएगा। सीधी नियुक्ति से सरकार इन्कार कर रही है।

प्रश्न : ओडिया मवि चैनपुर के विलय को रोका जाए।

-सूरज कुमार प्रधान पंसुवा, चैनपुर, चक्रधरपुर

उत्तर : बुनियादी विद्यालय चैनपुर एवं ओडिया मवि चैनपुर का विलय को रोक दिया गया है। दो-तीन दिन के अंदर इसकी चिट्ठी मिल जाएगी।

प्रश्न : हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 75 फीसद बाहरियों की नियुक्ति क्यों हुई।

-विकास कुमार गिरिडीह, अक्षय कुमार गिरिडीह, बिनोद कुमार शर्मा, गिरिडीह, साकेत कुमार शुक्ला पलामू डाल्टेनगंज व अन्य

उत्तर : हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 75 फीसद बाहरियों की नियुक्ति की बात सरकार के मुखिया को बताएंगे। इस पर निर्णय लेने का अधिकार राज्य के मुख्यमंत्री को है। इसका कारण कहीं न कहीं स्थानीय नीति का सही से अनुपालन नहीं हो पाना है। सभी लोगों ने इसका विरोध किया है। इसे लेकर सीएम से विरोध पत्र के साथ मिलेंगे।

प्रश्न : जेपीएससी बहाली में आरक्षण क्लीयर क्यों नहीं किया जा रहा?

-करण कुमार, रांची

उत्तर : जेपीएससी में बहाली को लेकर आरक्षण रोस्टर पर सरकार से बात करेंगे। तभी समस्या का हल निकाल सकता है।

प्रश्न : मनरेगाकर्मियों व ग्राम रोजगार सेवक का मानदेय कब बढ़ेगा?

-मदन कुमार साव, बोकारो

उत्तर : सरकार के पास मनरेगाकर्मियों की हड़ताल की खबर भी आ गई है। मनरेगाकर्मियों का मानदेय बढ़ना चाहिए। कहीं न कहीं मनरेगाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने का रास्ता निकालने का प्रयास हो रहा है।

प्रश्न : चाईबासा में पेयजल जलापूर्ति की समस्या का समाधान कैसे होगा?

-कमल लाठ, चाईबासा

उत्तर : इस पर पिछले दिनों दिशा की बैठक में चर्चा हुई थी। इसकी 28 लाख की राशि शेष है। इसका नए सिरे टेंडर होगा, यही निर्णय लिया जाएगा लोगों को पानी पिलाने के लिए। इसका टेंडर स्थानीय लोगों को ही मिलेगा, बाहरियों को नहीं।

प्रश्न : चक्रधरपुर-रांची, बंदगांव घाटी जर्जर सड़क की हालात कब बदलेगी?

-विकास कुमार मिश्र चक्रधरपुर, कमल लाठ चाईबासा

उत्तर : इसे लेकर दिल्ली में परिवहन मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक हुई है। इसका रिवाइज्ड इस्टीमेट बनाया गया है और विभाग को सौंप दिया गया है।

प्रश्न : राज्य के आइटीआइ कॉलेज में इंस्ट्रक्टर नहीं हैं और पढ़ाई नहीं हो रही है।

-सुरेंद्र कुमार यादव, कोडरमा

उत्तर : मामले पर सरकार से बात कर जल्द समस्या का समाधान निकालेंगे।

प्रश्न : कस्तूरबा विद्यालयों में मेल एकाउंटेंट को हटाने की प्रक्रिया चल रही है, यह वर्षो से कार्यरत कर्मियों के साथ सही नहीं है।

-पुरुषोत्तम, देवघर

उत्तर : मामला गंभीर है। मामले की जानकारी लेकर रास्ता निकाला जाएगा।

प्रश्न : टाटानगर के स्टेशन रोड से बड़ौदा घाट तक 13 करोड़ की लागत से सडक निर्माण में प्राक्कलन में पुलिया है, यह बननी चाहिए।

-धनंजय कुमार, बागबेड़ा जमशेदुपुर

उत्तर : इस सड़क का निर्माण रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा किया जा रहा है। प्राक्कलन में पुलिया है तो इसका निर्माण जरूर गुणवत्तापूर्ण होगी।

इन्होंने भी पूछे सवाल

साधना चक्रवर्ती जमशेदपुर एवं राजू ठाकुर दीपा टोली रांची, संतोष कुमार बोयका खरसावां समेत अन्य कई लोगों ने भी इससे मिलते-जुलते सवाल किए। फोन का सिलसिला सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया। जबकि कार्यक्रम दोपहर एक घंटे का था। वहीं कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी देर शाम तक लोगों के फोन आते रहे।

chat bot
आपका साथी