भाजपा ने राज्य सरकार की कृषि नीति का किया विरोध

भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य सरकार की कृषि नीति का विरोध किया। साथ ही खेतों में उतर कर प्रदर्शन किया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा ने राज्य सरकार की कृषि नीति का किया विरोध
भाजपा ने राज्य सरकार की कृषि नीति का किया विरोध

संस, घाटशिला : भाजपा के घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्य सरकार की कृषि नीति का विरोध किया। साथ ही खेतों में उतर कर प्रदर्शन किया। ज्ञात हो कि प्रदेश भाजपा ने किसानों को अब तक धान क्रय का पैसा भुगतान नहीं किए जाने पर किसानों के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान सरकार ने नहीं किया है। भाजपा किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। धान या तो सड़ गए या बिचौलियों के हाथों औने-पौने दाम पर बेच दिए गए। एक सप्ताह के अंदर राज्य में धान की बोआई प्रारंभ होने वाली है। परंतु बकाया राशि का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। ऐसे में किसान बेबस हैं। राज्य सरकार किसानों के बकाया राशि का भुगतान अविलंब करे। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रभारी जिलाध्यक्ष माला दे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मानिकपुर के खेतों मे भाजपा ने किया प्रदर्शन : मानिकपुर के खेतों मे भाजपा ने किया प्रदर्शन : हेमंत सोरेन सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए शुक्रवार को प्रखंड के भाजपा नेताओं ने पलाशबनी पंचायत स्थित मानिकपुर के खेतों में धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सदस्य समीर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। राज्य सरकार ने किसानों से की गई धान की खरीदारी का भुगतान अब तक नहीं किया है। कहा, हेमंत सरकार भ्रष्टाचारी व आदिवासी विरोधी सरकार है। इस सरकार के भरोसे किसानों, युवाओं व महिलाओं का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंकज मिश्रा के दबाव में रूपा तिर्की प्रकरण की जांच को कमजोर किया जा रहा है। इस अवसर पर पोटका की पूर्व विधायक मेनका सरदार, घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, गणेश सरदार, दुगनीमाई सरदार, मनोज सरदार, मंडल अध्यक्ष बेहुला नायेक, सुशील बारिक, देवानंद गिरी, सुखेंदु विकास पानी, परमीत पूर्ति, राहुल बेसरा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी