जमशेदपुर के मानगो में भाजपा नेता और उनके पुत्र पर रॉड से हमला कर लूट का प्रयास, पिता-पुत्र ने दिखाई दिलेरी

Jamshedpur Crime News. जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में लगातार लूट की घटना हो रही है। गुरुवार देर रात एक लुटेरे ने मानगो डिमना चौक के पास भाजपा नेता प्रोफेसर यूपी सिंह और उनके पुत्र से बालीगुमा पुल के पास लूट का प्रयास किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM (IST)
जमशेदपुर के मानगो में भाजपा नेता और उनके पुत्र पर रॉड से हमला कर लूट का प्रयास, पिता-पुत्र ने दिखाई दिलेरी
पुलिस को वारदात की जानकारी देने मानगो थाना पहुंचे भाजपा नेता व अन्य।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा में लगातार लूट की घटना हो रही है। गुरुवार देर रात एक लुटेरे ने मानगो डिमना चौक के पास भाजपा नेता प्रोफेसर यूपी सिंह और उनके पुत्र से बालीगुमा पुल के पास लूट का प्रयास किया। रॉड से प्रहार किया, लेकिन पिता-पुत्र दोनों हेलमेट पहने हुए थे। चोट अधिक नहीं लगी।

पिता-पुत्र ने दिलेरी दिखाई और लुटेरे से उलझ गए। लुटेरे को पकड़ भी लिया। शोर-गुल पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। एमजीएम थाना की पुलिस को पकड़े गए एक लुटेरे को सौंप दिया गया। रात 12 बजे यादव पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्ट कार्यालय से जरूरत काम निपटा कर यूपी सिंह अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। बालीगुमा पुल के पास एक युवक ने घेर लिया। रॉड से वार करने लगा था। यूपी सिंह ने बताया कि अगर हमलोग हेलमेट नहीं पहने होते तो जान चली जाती। रॉड से हमला किए जाने के कारण हेलमेट क्षतिग्रस्त हो गई।

बालीगुमा में बढ गइ है अपराध की घटनाएं

इधर, घटना की जानकारी पर भाजपा नेता विकास सिंह अपने साथियों के साथ पहुंचे। एमजीएम थाना प्रभारी मिथलेश कुमार सिंह से मुलाकात की। लगातार हो रही आपराधिक वारदात को रोके जाने की मांग की। विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए। अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसकी जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वानन से किए जाने की बात कही। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को भी मामले की जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार रात लुटेरों ने ट्रक चालक श्रवण कुमार से लूट कर ली थी। विरोध पर गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया था। इससे पहले बालीगुमा से ट्रक की लूट कर ली गई थी।

chat bot
आपका साथी