गालूडीह में भाजपा ने पुजारी को किया सम्मानित

भाजपा गालूडीह मंडल कमेटी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में महुलिया जोडिसा एवं बराज कॉलोनी के मंदिरों के पांच पुजारी को अंग वस्त्र प्रदान किया..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:30 AM (IST)
गालूडीह में भाजपा ने पुजारी को किया सम्मानित
गालूडीह में भाजपा ने पुजारी को किया सम्मानित

संसू, गालूडीह : भाजपा गालूडीह मंडल कमेटी द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र एवं मिठाई देकर सम्मानित किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा के नेतृत्व में महुलिया, जोडिसा एवं बराज कॉलोनी के मंदिरों के पांच पुजारी को अंग वस्त्र प्रदान किया। इस मौके पर अमरदीप शर्मा ने कहा गुरु पूर्णिमा गुरु को श्रद्धा एवं सम्मान करने का अवसर है। क्योंकि गुरु बिना ज्ञान अधूरा है। मंदिर के पुजारी भी गुरु है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री राजन सिंह, चंदन गिरी, हीरालाल महतो, कैंडी दत्ता, दीपक राय, नेपा विश्वास, संतोष प्रमाणिक समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपाइयों ने मंदिर के पुजारियों को किया सम्मानित : चाकुलिया मंडल कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को शहर के विभिन्न मंदिर के पुजारियों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। बिरसा चौक स्थित चंडेश्वर मंदिर के पुजारी शिबू पांडा, पुराना बाजार मेन रोड हनुमान मंदिर के कन्हैया सहल, मां तारा मंदिर के गोपाल पति के अलावा शनि मंदिर व पूर्णापानी हनुमान मंदिर के पुजारियों को भी सम्मानित किया गया इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, जिला उपाध्यक्ष हरि साधन मल्लिक, मंडल महामंत्री मोहन सोरेन आदि उपस्थित थे। घाटशिला में भाजयुमो ने बांटे अंग वस्त्र : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो के नेतृत्व में ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के पुजारी मदन त्रिपाठी तथा जनक कुमार पति को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने महर्षि वेदव्यास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि गुरु की महिमा का बखान नहीं किया जा सकता है। गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है। आज का दिन गुरु के चरणों में नमन कर हम युवा वर्ग को अग्रसर होना चाहिए। मौके पर उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, निशिकांत प्रसाद, उज्ज्वल कुमार उपस्थित थे। गुरु पूर्णिमा पर महर्षि वेदव्यास की मनी जयंती : शनिवार को बलदेव दास संत लाल चैरिटी ट्रस्ट सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय के सचिव बाबूलाल सिंह की अध्यक्षता में महर्षि वेदव्यास की जयंती गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाई गई। दीप प्रज्जवलन एवं महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सचिव ने गुरु शिष्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गुरु के प्रकार के बारे में विस्तार से बताया। सही गुरु वही होता है जो अपने ज्ञान से शिष्य को सही राह पर ले जाने का कार्य करता है। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर चौबे ने कहा कि गुरु शिष्य का संबंध कुम्हार और घड़ा के समान होना चाहिए। आचार्य श्रवण कुमार गुप्ता एवं शंभू नाथ मिश्रा एवं ललिता दीदी ने वेदव्यास के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिशु एवं विद्या मंदिर के सभी आचार्य दीदी जी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। सभी को उपहार दिया गया। अंत में संघ प्रार्थना एवं राष्ट्र गीत से कार्यक्रम समाप्त हुआ।

chat bot
आपका साथी