BJP Foundation Day: भाजपा के स्थापना दिवस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व जिलाध्यक्षों को किया सम्मानित

BJP Foundation Day in Jamshedpur भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर कमेटी द्वारा बंगाल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 04:39 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 04:39 PM (IST)
BJP Foundation Day: भाजपा के स्थापना दिवस में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व जिलाध्यक्षों को किया सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रघुवर दास व अन्य।

जमशेदपुर, जासं। BJP Foundation Day भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। जमशेदपुर महानगर कमेटी द्वारा बंगाल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों को सम्मानित किया।

इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल समेत तमाम वरीय नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का संबोधन सुना।

सोनारी मंडल में भी हुआ कार्यक्रम

भाजपा का स्थापना दिवस जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में भी हुआ। भाजपा सोनारी मंडल का कार्यक्रम गुरजात संघ सामुदायिक भवन में हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्याम प्रसाद मुखर्जी व अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के बाद कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना। इसके साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर में पार्टी का झंडा लगाया। इसी कड़ी में पूर्व मंडल अध्यक्षों व जनसंघ काल के नेताओं को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, गोपाल लहरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी